Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

कल्पवास मेला स्थित परिसर में 50 से अधिक पौधों का वितरण और पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर कल्पवास मेला क्षेत्र अंदर गोलंबर पर पीपल का वृक्ष लगाकर अभियान को आगे बढ़ाया गया

बीहट 12 अक्टूबर

सच आज तक न्यूज़ संवाददाता मुकेश कुमार की रिपोर्ट

साइकिल पे संडे के 574 वें रविवार को राजकीय कल्पवास मेला स्थित परिसर में 50 से अधिक पौधों का वितरण और पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर कल्पवास मेला क्षेत्र अंदर गोलंबर पर पीपल का वृक्ष लगाकर अभियान को आगे बढ़ाया गया। मौके पर पौधारोपण करते हुए पंडित मिथिलेश दास उर्फ बौआ हनुमान ने कहा कि कार्तिक महीने में तुलसी और आंवला के पौधे में जल देना हमारी पुरातन परंपरा है। दोनों ही औषधीय पौधे हैं, जिसके घर में यह पौधा है वहां किसी भी तरह का रोग विकार नहीं रहता है। उन्होंने कहा कि यह अभियान अब देश भर में जाना जा रहा है और इसकी सर्वत्र चर्चा हो रही है। खासकर अभियान से जुड़े नौनिहालों के बारे में उन्होंने कहा कि यह आने वाले समय के लिए देश के सबसे बड़े संत होंगे। मतलब संत वही है जो स्वच्छता और पर्यावरण के लिए काम करता है। मौके पर अभियान के विनोद भारती, डॉ कुंदन कुमार, सुजीत कुमार, अंशु कुमार, कुणाल कुमार, शिवम कुमार, नीतीश कुमार, राजा कुमार, अक्षय, अक्षत, अंकित, केशव सहित अन्य उपस्थित थे। इस अवसर पर साइकिल पे सन्डे के सदस्यों द्वारा पर्यावरण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom