राम सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड में भगवान श्री राम के नाम से पूजनीय हो गया और जिसके घर में दो सौतन रहते घर विनाश हो जाता है l
बेगूसराय जिला अंतर्गत बछवारा प्रखंड के भिखमचक पंचायत के वार्ड नंबर -06 के रामचंद्रपुर निवासी स्वo रामस्वरूप साह जी के सुपुत्र दामोदर प्रसाद जी के श्रद्धांजलि सह चौरासी भोज का आयोजन किया गया l जिसमें वैश्य दलित पिछड़ा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ राजकुमार आज़ाद, डॉo पूनम आज़ाद, संत कबीर हॉस्पिटल, दलसिन्गसराय के मालिक महंथ रामविलास साहेब, सुनील साह, डॉ हरिवंश साह आदि ने स्व दामोदर प्रसाद जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया तथा उनके जीवन पर प्रकाश डाला l डॉo आज़ाद ने सम्बोधित करते हुए कहा कि राजा दशरथ के घर तीन सौतन के बीच जन्म लेने वाला बालक राम सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड में भगवान श्री राम के नाम से पूजनीय हो गया और जिसके घर में दो सौतन रहते घर विनाश हो जाता है l अर्थात जिस घर में सम्मति रहती है उसके घर में लक्ष्मी दासीन बन जाती है और जिसके घर में कुमती रहती हैं उसके घर से लक्ष्मी स्वतः चली जाती है l डॉ पूनम आज़ाद ने अपने निर्गुण भजन माटी के हो बनल शारीरिया माटी में मिल जाइ गाकर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया l स्व दामोदर प्रसाद जी के एकलौते सुपुत्र रंजीत साह ने सभी अतिथियों को चादर ओढ़ाकार तथा पुष्पों की माला पहनाकर सम्मानित किया l



