रेल में यात्रियों से चोरी चिंताई करने वाले गिरोह के सात बदमाश पकड़े गए। दूसरे जिले से आकर बरौनी जंक्शन में घटना को देते हैं अंजाम ।
बरौनी/बेगूसराय/संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट
पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर मंडल के बरौनी जंक्शन रेलवे में चोरी-छिनतई करने वाले अपराधियों का सेफ जोन बनता जा रहा है। रेल राजकीय थाना पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल वो सीआईवी केशश संयुक्त अभियान में, गुप्त सूचना पर यात्री सुरक्षा के तहत रेल यात्रियों का समान चोरी करने, छिनतई करने वाले एक गिरोह के सात अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। बताया जाता है कि रेल पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि ट्रेनों में यात्री सामानों की चोरी करने वाले एक गिरोह की 7 सदस्य रेलवे मैदान बरौनी में एकत्रित हुए हैं। सूचना पाते ही रेल राजकीय थाना, रेलवे सुरक्षा बल एवं सीआईवी ने एक टीम बनाकर संयुक्त रूप से रेलवे मैदान बरौनी में छापा बाजी करने पहुंची। यह देखते ही सभी बदमाश भागने लगे। लेकिन पुलिस टीम द्वारा उसमें से चार को खदेर- कर गिरफ्तार कर लिया, और तीन भागने में सफल रहे। पकड़े गए सभी बदमाशों के पहचान पर मानसी स्टेशन स्थित पार्किंग से भागे हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान खगड़िया निवासी संतोष कुमार, मिथुन कुमार, व साहेबपुर कमल निवासी सचिन कुमार के रूप में की गई। जिनके पास से मोबाइल, चाकू ,ब्लेड ,नगद रुपए आदि बरामद किए गए। वही रेलवे मैदान में पकड़े गए चार बदमाशों की पहचान खगड़िया निवासी चंदन कुमार, दीपक कुमार, रणवीर पोद्दार, व धर्मवीर कुमार के रूप में की गई जिनमें से रणबीर पोद्दार पर पूर्व से भी विभिन्न मामलों में आधे दर्जन से अधिक अपराधिक मामले दर्ज है। पकड़े गए आरोपियों के पास से चार मोबाइल,दो चाकू, दो ब्लेड व 3400 रुपए नगद बरामद किए गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार पकड़े गए आरोपियों का एक गिरोह है,जो खगड़िया से आकर बरौनी जंक्शन के दोनों स्टेशनों पर सुनियोजित तरीकों से यात्रियों का रैकी करके उनके सामानों को गायब करने में अहम भूमिका निभाते रहे। पकड़े गए सभी सातों आरोपियों से सघन पूछताछ की जा रही है। जिन्हें रेल राजकीय थाना पुलिस में थाना कांड संख्या अंकित करके रेल न्यायालय के माध्यम से बेगूसराय मंडल कारा (जेल) भेजने की तैयारी समाचार प्रेषण तक जारी थी।








