Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News ईवीएम दिखाकर मतदाताओं को किया जागरूक।

ईवीएम दिखाकर मतदाताओं को किया जागरूक।


बरौनी /बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट

बिहार सरकार के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर गांव- गांव में मतदान केंद्रों पर लोगों को चुनाव संबंधी जानकारी दी जा रही है।उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय पपरौर के एचएम रितेश कुमार व दिनकर उच्च विद्यालय सिमरिया के एचएम कुलदीप सिंह यादव अपने पुलिस दल के साथ वाहन से शनिवार को मध्य विद्यालय गढ़हारा पहुंचे।यहाँ बड़ी संख्या में पहुंचे आबादी को ईवीएम, बैलेट यूनिट व वीवी पैट के माध्यम से वोटिंग के तरीके व पारदर्शिता को दिखाया।पहली बार नाम जुड़ने वाले युवक़ दुर्गेश कुमार,गोलू कुमार, सुधांशु आदि वोट डालकर  हर्ष व्यक्त किया।इसके बाद टीम उत्क्रमित मध्य विद्यालय कील पहुंची।कई स्थानों के मतदान केंद्रों पर लोगों को जागरूक किया। मौके पर समाजसेवी गोपीनाथ साह,उपेंद्र कुमार,लालजी सिंह ,राम विलास सहनी,भोला सिंह आदि उपस्थित थे।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom