Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News प्रेम प्रसंग के विवाद में हुई हत्या में तीन आरोपित गिरफ्तार

 प्रेम प्रसंग के विवाद में हुई हत्या में तीन आरोपित गिरफ्तार


  तेघड़ा बेगूसराय सच आज तक संवाददाता मुकेश कुमार की रिपोर्ट

एसपी बेगूसराय मनीष के निर्देश पर सोमवार को तेघड़ा थाना क्षेत्र में बरामद युवक के शव मामले में डीएसपी तेघड़ा कृष्ण कुमार, तेघड़ा थाना अध्यक्ष अमलेश कुमार एवं फुलवड़िया थाना की पुलिस के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।

बताते चलें कि 21 सितंबर की सुबह अजगरबर स्थित बिनलपुर बांध के नीचे एक युवक का शव पाया गया। मृतक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के मुरारी कुमार के रूप में हुई। मृतक के स्वजनों ने 20 सितंबर को गुमशुदगी का आवेदन दर्ज कराया था। डीएसपी तेघड़ा एवं पुलिस टीम ने तकनीकी सहयोग के आधार पर प्रिंस कुमार उर्फ छोटू, आशीष कुमार उर्फ कन्हैया एवं उसकी पत्नी मौसम कुमारी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपितों

युवक की पत्नी व दो अन्य साथी शामिल, पुलिस ने घटना के 48 घंटे के भीतर कार्रवाई की, अपराधियों की निशानदेही पर बरामद हुई बाइक

ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार प्रिंस कुमार, मुरारी कुमार के साथ काम करता था। मुरारी कुमार के पत्नी मौसम कुमारी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी कारण विवाद उत्पन्न हुआ। 20 सितंबर की देर रात्रि प्रिंस कुमार ने मुरारी को जन्म दिन में तेघड़ा जाने के बहाने बुलाया। इसके बाद अजगरबर स्थित बिनलपुर बांध के नीचे प्रिंस, आशीष और अन्य साथी ने मिलकर मृतक का गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, अपराध के समय पहने गए कपड़े और चाकू बरामद कर लिया है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom