बरौनी थाना ने चलाया वाहन जांच।
बीहट । सच आज तक न्यूज़ संवाददाता मुकेश कुमार
बरौनी थाना जिला कप्तान के आदेश अनुसार क्षेत्र के पिपरा चौक पर थाना अध्यक्ष रंजन कुमार ठाकुर के निर्देशन में मंगलवार को वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान करीब चार दर्जन वाहनों के कागजात की जांच की गई । इस संबंध में जानकारी देते हुए एस आई साक्षी ने बताया कि करीब डेढ़ दर्जन दो पहिए वाहन चालक से करीब ₹16 हजार जुर्माना किया गया। उन्होंने बताया कि जांच के क्रम में हेलमेट लाइसेंस प्रदूषण सहित अन्य आवश्यक पेपर की जांच की गई। इस अवसर पर एस आई पंकज कुमार S.I. सुभाष कुमार एवं अन्य पुलिस बल मौजूद थे।








