बरौनी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया
बरौनी सच आज तक न्यूज़ संवाददाता मुकेश कुमार की रिपोर्टबरौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा देवस पटेल चौक.स्थित एनएच 28पर हाइवा की ठोकर से रेलकर्मी की मौत हो गयी.हाइवा भी सड़क किनारे में पलट गयी.मृतक की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा देवस बाबा स्थान निवासी 50 वर्षीय अर्जुन यादव के रूप में की गयी है. मिली जानकारी अनुसार हाईवा जीरोमाइल से तेघड़ा की तरफ़ जा रहा था. घटना की सूचना पाते ही बरौनी थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया.वहीं इस घटना के बाद सड़क कुछ देर के लिए जाम हो गया. वहीं इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बरौनी थानाध्यक्ष रंजन कुमार ठाकुर ने बताया कि बरौनी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया.आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज कर लिया जाएगा.।





