Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक ने बरौनी में सेफ्टी का लिया जायजा।

 रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक ने बरौनी में सेफ्टी का लिया जायजा।


बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास की खास रिपोर्ट


रेलवे बोर्ड नई दिल्ली के   कार्यकारी निदेशक/यांत्रिक अभियांत्रिकी (सुरक्षा)  उत्कर्ष ने गुरुवार को दो दिवसीय सुरक्षा निरीक्षण को लेकर बरौनी पहुंचे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत सोनपुर मंडल क्षेत्र में दो दिवसीय सेफ्टी इंस्पेक्शन को लेकर बरौनी व गढ़हारा के विभिन्न रेल उपक्रमों का जायजा लिया। इस दौरान वे कैरेज डिपो बरौनी, विद्युत शेड गढ़हारा, गढ़हारा रेलवे यार्ड स्थित कैरेज एंड वैगन गढ़हारा का भी गहन निरीक्षण किया। उन्होंने सेफ्टी से जुड़े  आवश्यक निर्देश भी दिया। उन्होंने बताया कि रेलयात्री की सुरक्षा व माल ढुलाई की बेहतर व्यवस्था में रेलवे का महत्वपूर्ण कार्य है।रेलवे सेफ्टी निरीक्षण के  दौरान उन्होंने कई बुनियादी चीजों को बारीकी से अवलोकन किया। ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके, और रेल परिवहन के सुरक्षित नेटवर्क विस्तार में योगदान दिया जा सके।  उपस्थित सुपरवाइजरों को बताया कि रेलवे के बुनियादी ढांचे, ट्रेनों और संचालन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियमित जांच होनी चाहिए। सभी सिस्टमो मे  मैन्युअल और आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाता है।उन्होंने पटरियों, सिग्नल, रोलिंग स्टॉक (ट्रेनों), और कर्मचारियों की सतर्कता की भी निरीक्षण किया। इस मौके पर एडीआरएम सुमन कुमार तांती  समेत मंडल व स्थानीय अधिकारी मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर रेलवे बोर्ड  नई दिल्ली से अपने दो दिवसीय सेफ्टी इंस्पेक्शन से जुड़े कार्य को पूरा करने  बरौनी  आए कार्यकारी निदेशक समस्याओं की पोटली बांधकर लें गए।ईस्ट सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज यूनियन के  बरौनी पूर्वी शाखा अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार आजाद ने सेफ्टी से संबंधित लोको शेड बरौनी के कर्मचारी साथियों के सभी मुद्दों को गिनाते हुए उन्हें स्मार पत्र सौंपा।मौके पर वर्किंग मेम्बर पंकज कुमार ,शाखा संयुक्त सचिव नवल कुमार,कृष्णनंदन एवं लोको शेड बरौनी के सभी कर्मचारी उपस्थित थे। लोगों ने कहा कि  सेफ्टी ऑफिसर से  यूनियन ने कर्मचारी साथियों की सुरक्षा की बात  किया और लिखित में सुरक्षा संबंधित ज्वलंत मुद्दों को उन्हें बताया । वहीं मेंस कांग्रेस यूनियन के पदाधिकारियों ने रेलवे बोर्ड से आये मैकिनकल सेफ्टी अभियंता विभाग के निदेशक से अधिकारी रेस्ट हाउस बरौनी में मिलकर विधुत लोको शेड की मुख्य समस्याओ से अवगत कराया।रेल नेताओं को कार्यकारी निदेशक उत्कर्ष ने आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्याओं का निदान किया जाएगा।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom