Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News शिक्षण कार्य से बड़ा दुनिया में कोई काम नहीं, शिक्षक से अधिक समाज में कोई पूज्य व्यक्ति:अविनाश शास्त्री

शिक्षण कार्य से बड़ा दुनिया में कोई काम नहीं, शिक्षक से अधिक समाज में कोई पूज्य व्यक्ति:अविनाश शास्त्री


तेघड़ा बेगूसराय सच आज तक न्यूज़ संवाददाता मुकेश कुमार की रिपोर्ट

उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरा में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रवाद में शिक्षकों की भूमिका विशाखा आयोजित किया गया व्याख्यान माला


वक्ताओं ने कहा: समाज और राष्ट्र के लिए समर्पित नागरिक तैयार करना सिखों की सर्वप्रथम भूमिका


उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरा में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रवाद में शिक्षकों की भूमिका विषय पर एक व्याख्यान माला का आयोजन किया गया जिसके अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका मंजू कुमारी ने किया।

 व्याख्यान माला को संबोधित करते हुए माध्यमिक शिक्षक संघ शैक्षिक परिषद के जिला संयोजक अविनाश शास्त्री ने कहा कि शिक्षक की वृति केवल जीविका का साधन नहीं बल्कि शिक्षकों के ऊपर समाज एवं राष्ट्र के लिए समर्पित युवा पीढ़ी को तैयार करना है। अगर समाज का युवा समाज और राष्ट्र के लिए समर्पित नहीं है तो इसका अर्थ है कि शिक्षक अपनी भूमिका का निर्वहन नहीं कर रहे। विश्व के बदलते प्रवेश में भारत के शिक्षकों के लिए यह चुनौती भरा समय है कि वह अपने छात्रों को अपने समाज एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव कैसे उत्पन्न करें।

 व्याख्यान माला को संबोधित करते हुए माध्यमिक शिक्षक संघ प्रखंड सचिव रवि कुमार ने कहा कि डॉक्टर वकील कलाकार यह सभी हमारे समाज को दिशा और दशा देते हैं परंतु इन सबों को दिशा और दशा देने का काम एक शिक्षक करते हैं इसलिए शिक्षक बाकी अन्य कार्यों को करने वाले की अपेक्षा अधिक महत्वपूर्ण एवं पूज्य हैं।

 व्याख्यान वाला को संबोधित करते हुए इतिहास शिक्षिका मधु कुमारी ने कहा कि वैदिक कालीन इतिहास में राजा से अधिक योग्य गुरु होते थे साथ ही राज्य में राजा से अधिक सम्मान गुरु का होता था। चंद्रगुप्त मौर्य की सभा में चाणक्य अरस्तु यह प्रमाण प्राप्त होता है।

दक्षिण माला को शिक्षक धर्मवीर कुमार शशि कुमार रूपम कुमारी आदि ने संबोधित करते हुए शिक्षक दिवस की गरिमा एवं डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।

दर्शन माला में पत्र गोविंद कुमार एवं छात्र अंशु कुमारी को विशिष्ट वचन के लिए सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर शिक्षक कन्हैया कुमार मनीष कुमार सब अनवर अमितेश कुमार चंदा कुमारी पूजा कुमारी बेबी कुमारी एवं बसंत कुमार नीतू कुमारी आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपने विचार रखें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom