छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों के द्वारा पेड़ पौधे लगाए गए और स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
बरौनी सच आज तक न्यूज संवाददाता मुकेश कुमार की रिपोर्ट
25/09/2025 को सुसंस्कार शिक्षा निकेतन विद्यालय में बिहार सरकार के आदेशानुसार स्वच्छता ही सेवा एवं हरियाली कार्यक्रम पहल के तहत एक व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया इस अभियान के तहत छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों के द्वारा पेड़ पौधे लगाए गए और स्वच्छता की शपथ दिलाई गई और उनसे अपने आसपास के वातावरण को साफ रखने का आवाहन किया गया मौके पर विद्यालय के सचिव सोनी कुमारी ने अपनी बातों में कहा की वाह्य स्वच्छता के साथ-साथ आंतरिक स्वच्छता भी जरूरी है एवं मौके पर उपस्थित विद्यालय के प्रधानाध्यापक रणधीर कुमार ने कहा कि यह केवल नारा नहीं है, बल्कि एक संकल्प है। जब हम व्यक्तिगत स्तर पर स्वच्छता की जिम्मेदारी लेते हैं, तो हम एक स्वच्छ समाज का निर्माण करते हैं। एवं मौके पर उपस्थित विद्यालय के शिक्षक मंजेश कुमार, आदर्श कुमार, अभिषेक कुमार, रोहन कुमार, साहिल कुमार, अनामिका कुमारी, प्रमिला कुमारी, एवं विद्यालय के सभी बच्चे उपस्थित थे।










