राजवाड़ा राजघराने का एक चिराग बुझ गया। बरौनी प्रखंड के राजवाड़ा पंचायत के पूर्व मुखिया लगभग 75 वर्षीय महेश प्रसाद नारायण सिंह का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया।
बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट ।
जिले के बिहट नगर परिषद क्षेत्र के राजवाड़ा पंचायत के राज घराने का एक दीपक वो राजबाड़ा ग्राम पंचायत के पूर्व मुखिया लगभग 75 वर्षीय महेश प्रसाद नारायणश सिंह का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। जिनके निधन की खबर मिलते ही कांग्रेसी परिवार में एवं पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पाते ही उनसे संबंधित सभी दलों के नेताओं की उनके आवास पर भीड़ जमा हो गई। और नम आंखों से उनके सब पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका अंतिम संस्कार सिमरिया गंगा तट पर विधि विधान के साथ किया गया।








