6:00 बजे शाम से लापता युवक की लाश तेघड़ा थाना क्षेत्र के अजगर वर बिलालपुर गंगा घाट के किनारे बांध के पास से बरामद किया गया ।
युवक को लगभग 5:30 बजे फोन की घंटी बजी और वह घर से लगभग ₹6000 लेकर निकला और फिर वापस नहीं आया।
युवक मधुरापुर पुवारी टोला अपने ससुराल में रहता था।
मृतक को तेज हथियार से गला रेत कर हत्या करने की बात बताई जाती है।
मृतक का घर बेगूसराय के राम दीरी है और मथुरापुर पुवारी टोला निवासी स्वर्गीय राम विनोद सिंह का दामादहै।
बरौनी/बेगूसराय/संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट
बेगूसराय के रामदीरी निवासी रमाकांत सिंह के पुत्र मुरारी कुमार सिंह लगभग 35 वर्षीय, जो अपने ससुराल तेघरा थाना क्षेत्र के मधुरापुर पुवारी टोला निवासी स्वर्गीय राम विनोद सिंह का दामाद है। जो बीते शाम लगभग 6:00 बजे के करीब अपने घर से किसी के फोन आने पर घर से लगभग ₹6000 रु और मोबाइल लेकर घर से निकले, लेकिन 6:00 बजे के बाद उनका मोबाइल बंद पाया गया। उनकी पत्नी ने अपने बगलगीर कुनदन सिंह को आकर सारी बातें बताई,वहां से लगभग रात्रि के 10:30 बजे सभी लोग फुलवरिया थाना पहुंचकर इसकी सूचना लिखित रूप से थाने को दी। मृतक को लगभग 2 साल का एक लड़का है। भाजपा पंचायत अध्यक्ष के अनुसार मृतक अपने ससुराल में जब से शादी हुआ तब से यही रह रहा था, क्योंकि मृतक के ससुराल में मात्र एक उनकी पत्नी ही थी, और ना कोई साला था, ना कोई साली सिर्फ बिधवा साश । भाजपा अध्यक्ष के अनुसार अहले सुबह सोशल मीडिया पर फोटो सहित जानकारी मिली की अजगर बिनलपुर घाट के समीप अजगर विनलपुर गंगा घाट के किनारे बांध के पास एक युवक की धारदार हथियार से गला रेत कर निर्मम हत्या की गई लाश को तेघड़ा थाना पुलिस ने बरामद की है। तस्वीर देखकर परिजनों में कोहरा मच गया। फिर सभी घटनास्थल के लिए रवानगी की।
थाना पुलिस लाश को बरामद कर कानूनी प्रक्रिया के तहत पोस्टमार्टम हेतु बेगूसराय सदर हॉस्पिटल भेज दिया है।
घटना को लेकर हो रही चर्चा के अनुसार मृतक को आखिर किसने फोन करके बुलाया और फोन सुनकर घर से वह₹6000 लेकर निकल पड़ा।



