Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News एनटीपीसी में राष्ट्रीय खेल दिवस आयोजित संगठन और समाज में एकजुटता की भावना भी मजबूत करती है खेल : जयदीप घोष बीहट बेगूसराय एनटीपीसी बरौनी टाउनशिप परिसर में शुक्रवार को केन्द्र सरकार के दिशा-निर्देश एवं फिट इंडिया मुहिम को सशक्त बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख जयदीप घोष एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में बच्चों की धीमी साइकिल दौड़ से हुआ। इसके उपरांत श्री घोष ने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को फिट इंडिया शपथ दिलाई। इस अवसर पर वॉलीबॉल टूर्नामेंट सहित अन्य खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें कर्मचारियों एवं परिजनों ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम के आकर्षणों में बच्चों के लिए धीमी साइकिल दौड़, एनटीपीसी एवं सीआईएसएफ टीम के बीच मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच तथा टाउनशिप की महिलाओं के लिए थ्रोबॉल प्रतियोगिता शामिल रही। अपने संबोधन में परियोजना प्रमुख श्री घोष ने फिटनेस, टीम भावना और नवोदित खेल प्रतिभाओं के विकास के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल न केवल स्वास्थ्य और अनुशासन प्रदान करते है। बल्कि संगठन और समाज में एकजुटता की भावना भी मजबूत करते है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर मनाया जाता है। जिस प्रकार ध्यानचंद जी ने अपने खेल में उत्.ष्टता का परिचय दिया, उसी प्रकार हमें भी अपने कार्य में उत्.ष्टता प्राप्त करने, अनुशासन बनाए रखने और संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास करना चाहिए। राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में कर्मचारियों, परिवारजनों एवं सीआईएसएफ कर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ऊर्जापूर्ण वातावरण में इस बात का विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के खेल निरंतर

एनटीपीसी में राष्ट्रीय खेल दिवस आयोजित संगठन और समाज में एकजुटता की भावना भी मजबूत करती है खेल : जयदीप घोष।

बीहट बेगूसराय सच आज तक न्यूज़ संवाददाता मुकेश कुमार की रिपोर्ट

एनटीपीसी बरौनी टाउनशिप परिसर में शुक्रवार को केन्द्र सरकार के दिशा-निर्देश एवं फिट इंडिया मुहिम को सशक्त बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख जयदीप घोष एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में बच्चों की धीमी साइकिल दौड़ से हुआ। इसके उपरांत श्री घोष ने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को फिट इंडिया शपथ दिलाई। इस अवसर पर वॉलीबॉल टूर्नामेंट सहित अन्य खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें कर्मचारियों एवं परिजनों ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम के आकर्षणों में बच्चों के लिए धीमी साइकिल दौड़, एनटीपीसी एवं सीआईएसएफ टीम के बीच मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच तथा टाउनशिप की महिलाओं के लिए थ्रोबॉल प्रतियोगिता शामिल रही। अपने संबोधन में परियोजना प्रमुख श्री घोष ने फिटनेस, टीम भावना और नवोदित खेल प्रतिभाओं के विकास के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल न केवल स्वास्थ्य और अनुशासन प्रदान करते है। बल्कि संगठन और समाज में एकजुटता की भावना भी मजबूत करते है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर मनाया जाता है। जिस प्रकार ध्यानचंद जी ने अपने खेल में उत्.ष्टता का परिचय दिया, उसी प्रकार हमें भी अपने कार्य में उत्.ष्टता प्राप्त करने, अनुशासन बनाए रखने और संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास करना चाहिए। राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में कर्मचारियों, परिवारजनों एवं सीआईएसएफ कर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ऊर्जापूर्ण वातावरण में इस बात का विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के खेल निरंतर।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom