Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News बेगूसराय को बाढ़ और अकाल क्षेत्र घोषित किया जाएः

 बेगूसराय को बाढ़ और अकाल क्षेत्र घोषित किया जाए। 

सच आज तक न्यूज़ संवाददाता मुकेश कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय इंडिया गठबंधन के साथियों ने बेगूसराय जिला अधिकारी को 10 सूत्री मांग पत्र सौपा।  गंगा की बाढ़ मे बेगूसराय जिला के बछवाड़ा प्रखंड, बलिया प्रखंड, शाम्हो प्रखंड, साहेबपुर कमाल प्रखंड, मटिहानी प्रखंड,तेघरा प्रखंड, बरौनी प्रखंड का दियारा का विशाल भू भाग पूर्णतः डूब चुका है। कृषि क्षेत्र सत प्रतिशत बर्बाद हो चुका है। इस क्षेत्र में बसने वाली सभी आबादी पूर्णतः अस्त-व्यस्त है। खाने पीने का संकट गंभीर हो गया है।लाखों की संख्या में मवेसी तथा नागरिक जहां-तहां ठहर कर शरण लिए है। सरकार की ओर से  पर्याप्त नाव उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।कुछ स्थलों पर किचन का व्यवस्था किया गया है। जहां राहत शिविर में रहने वाले लोगों को भोजन व्यवस्था शुरू किया गया है। परंतु सुविधाओं  अपर्याप्त है। इंडिया इंडिया गठबंधन के साथियों के द्वारा मुख्य मांगे क्रमांक 1 बेगूसराय जिला को बाढ़ और अकाल क्षेत्र घोषित किया जाए । क्रमांक 2 नाव को पर्याप्त व्यवस्था कर प्रत्येक ग्रामीण इलाके में कम से कम एक नाव की व्यवस्था की जाए। क्रमांक 3 बाँध और विभिन्न स्थलों पर रह रहे रह रहे मवेशियों पशु चारा शिविर में रहने वाले नागरिकों के लिए किचन का व्यवस्था की जाए। क्रमांक 4 पानी में घिरे व्यक्तियों को रेडीमेड फूड पैकेट दिया जाए। क्रमांक 5 प्रत्येक कैंप के पास मेडिकल कैंप तथा मवेशी चिकित्सा केंद्र लगाया जाए। क्रमांक 6 बाढ़ क्षेत्र में महीनों काम नहीं मिलेगा जीआर का प्रबंध किया जाए। क्रमांक 7  सर्वदलीय निगरानी समिति पंचायत प्रतिनिधि के साथ मिलाकर बनाया जाए। क्रमांक 8 मतदाता सूची संशोधन की अवधि विस्तार किया जाए। क्रमांक 9 बाढ़ में डूब कर मरने वाले परिवार को आपदा राहत कोष से शीघ्र अनुदान दिया जाए। क्रमांक 10 आशा है कि आप गंभीरता से त्राहिमाम का संदेश राज्य सरकार को भेजने का कार्य करेंगे इंडिया गठबंधन के साथियों के द्वारा जनहित में जनता के हित में आंदोलन भी करेगा मांग पत्र सौपनने वाले में इंडिया गठबंधन जिला संयोजक मोहित यादव राजद जिला अध्यक्ष, सीपीआई जिला मंत्री मननीय पूर्व विधायक अवधेश राय, राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह उर्फ सार्जन, सीपीआईएमएल जिला मंत्री दिवाकर कुमार,विकासशील इंसान पार्टी जिला अध्यक्ष जय जय राम सहनी,कांग्रेस सुबोध कुमार, माले चंद्रदेव वर्मा, राजद महावीर यादव, सुमन पासवान। भवदीय मोहित यादव राजद जिला अध्यक्ष सह इंडिया गठबंधन संयोजक बेगूसराय

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom