Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News कई संगीन मामलों के आरोपी शराब तस्कर द्वारा एक पत्रकार को जान मारने की धमकी को लेकर पत्रकार ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से लगाई जान -माल की सुरक्षा की गुहार

कई संगीन मामलों के आरोपी शराब तस्कर द्वारा एक पत्रकार को जान मारने की धमकी को लेकर पत्रकार ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से लगाई जान -माल की सुरक्षा की गुहार।

स्थानीय चौकीदार शत्रुघ्न पासवान के साह पर दी जा रही है धमकी।

चौकीदार भी चार देसी कट्टा एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किए गए थे। जिसका मामला तेघड़ा थाना कांड संख्या-412/2014 दर्ज की गई थी।

बरौनी/बेगूसराय/संवाददाता महंत राम जीवन दास की खास रिपोर्ट।


पकठौल निवासी अशोक साहनी का पुत्र पत्रकार रामआधार साहनी द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तेघड़ा को आवेदन देकर कहा है कि पकठौल पंचायत वार्ड संख्या-01 निवासी सोनीयुन कुमार उर्फ मिथुन कुमार उम्र 26 वर्ष एवं सिकंदर कुमार उम्र 30 वर्ष पिता स्वर्गीय शंकर चौधरी पकठौल थाना तेघरा, जिला बेगूसराय के पकठौल स्थित दुकान पर एक्साइज विभाग के द्वारा दिनांक-05-08-2025 को संध्या 6-35 के करीब छापामारी की गई,। जिसको लेकर उक्त व्यापारी तस्कर द्वारा मेरे मोबाइल पर गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी दी गई। उसका कहना हुआ कि मैं ही पुलिस को सूचना देकर छापामारी करवाया। जिसका कॉल रिकॉर्डिंग मैंने कर लिया है। छापामारी में एक्साइज विभाग को भारी मात्रा में देसी और विदेशी शराब मिली थी। बताते चलें कि इस कारोबार में स्थानीय चौकीदार शत्रुघ्न पासवान पिता राम रतन पासवान के पार्टनरशिप में यह कारोबार फल फूल रहा था। गौर तलब है कि चौकीदार शत्रुघ्न पासवान पूर्व से ही अवैध हथियार बनवाने/बेचने कार्य करते पकड़े गए थे। जिसमें तेघड़ा थाना कांड संख्या-412/2014 दिनांक-27/12/2014 हुई , जिसमें चार देसी कट्टा, 315बोर एवं छह जिंदा कारतूस एवं नौ खोखे के साथ चौकीदार को गिरफ्तार थाना प्रभारी एवं तेघड़ा डीएसपी के द्वारा किया गया था। और इस चौकीदार के संरक्षण में मुझ पर झूठा इल्जाम लगाकर दूरभाष पर गाली गलौज एवं जान से मार देने की धमकी दी जा रही है। अतः श्रीमान से करबद्ध निवेदन है कि इसकी सही जांच कर मेरे जान माल की रक्षा करने की कृपा की जाए। जिसके लिए मैं और मेरा परिवार सदा आपका आभारी रहेगा। 


कोई भी ओप्रिया घटना पत्रकार को एवं उनके पूरे परिवार के कुछ भी होगा उसका भी जिम्मेवर चौकीदार ही होगा ।

निम्नलिखित आवेदन बिहार के डीजीपी और माननीय न्यायालय बेगूसराय में दिया गया है सूचना

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom