श्री कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर रेल पुलिस उपाधीक्षक सुबोध कुमार के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई
बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट
आगामी 16 अगस्त से 6 दिवसीय श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेला और पूजन को लेकर रेल पुलिस उपाधीक्षक सुबोध कुमार के नेतृत्व में समाज के विभिन्न क्षेत्रों के बुद्धिजीवियों, रेल अधिकारियों, रेल पुलिस के जवानों के साथ पूजन और मेला में शांति व्यवस्था काम करने हेतु संघा विचार विमर्श किया गया। जिसमें मंदिर परिसर से लेकर सर्कुलर एरिया एवं मेला परिषद तक शांति बनाए रखने के लिए हर जगह पुलिस की जवानों की तैनाती , जगह-जगह सीसीटीवी कैमरा लगाकर अपराध कर्मियों पर कड़ी नजर रखने को लेकर विचार विमर्श किया गया। वही मेरा परिसर में आने वाले भक्तों की सुरक्षा की पूर्ण गारंटी की संकल्प लिया गया।


