बरौनी रेलवे परिसर में हर वर्ष की भांति लगने वाले श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेले को लेकर स्थानीय एवं रेल परिवार की संयुक्त बैठक की गई।
6 दिवसीय मेला में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु विचार विमर्श किया गया।
बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट । लगभग 5 दशकों से बरौनी आर पी एफ बैरक मे होने वाले श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेले को लेकर पूर्व की भांति स्थानीय प्रशासन एवं रेल प्रशासन सहित मेला समिति की ओर से मेले में आने वाले दूर दराज के श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की पल के लिए विचार विमर्श किया गया। हर वर्ष की तरह जन्माष्टमी महोत्सव के शुभ उपलक्ष पर लगने वालेआर पी एफ बरौनी में श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेले में होने वाले अत्यधिक भीड़ को देखते हुए विधि व्यवस्था के तहत स्थानीय पुलिस प्रशासन ,रेल प्रशासन, पूजा समिति के सभी सदस्य जिसमें अध्यक्ष , उपाध्यक्ष , एवं कोषाध्यक्ष एवम मेला समिति के सदस्यों एवं ,स्टेशन अधीक्षक, बरौनी एरिया मैनेजर, पुलिस रेल उपाधीक्षक बरौनी, स्थानीय थाना प्रभारी फुलवरिया, राजकीय रेल थाना प्रभारी बरौनी. सेक्शन इंजीनियर इलेक्ट्रिक,सिग्नल एवं दूरसंचार इत्यादि के साथ-साथ एक संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। पूजा समिति के अध्यक्ष द्वारा सहायक सुरक्षा आयुक्त बरौनी के प्रांगण में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती एवं सीसीटीवी कैमरा एवं स्थानीय प्रशासन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा किया गया, एवं उस संबंध में दिए गये सुझावों एवं उस पर अमल करने का निर्णय लिया गया ।पूजा समिति के अध्यक्ष श्री संजय कुमार सिंह द्वारा मीटिंग में आए हुए सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन किया एवं सहयोग करने हेतु निवेदन किया गया ।





