Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News साइकिल पे संडे अभियान द्वारा शैक्षणिक यात्रा की शुरूआत

साइकिल पे संडे अभियान द्वारा शैक्षणिक यात्रा की शुरूआत।

बीहट / बेगूसराय सच आज तक न्यूज संवाददाता मुकेश कुमार की रिपोर्ट

 आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन बरौनी के तहत साइकिल पे संडे अभियान द्वारा शैक्षणिक यात्रा की शुरूआत की गयी। यात्रा की शुरूआत बीहट नगर परिषद के उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, पत्रकार बिपिन राज ने किया। यात्रा सिद्धपीठ बड़की दुर्गा मंदिर बीहट निकलकर नव नालन्दा विश्वविद्यालय, राजगीर पहुंचेगी। इसके पूर्व 30 अगस्त को नूरसराय - में मिशन हरियाली की ओर से - विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस बात की जानकारी देते हुए अभियान के संयोजक डॉ कुन्दन कुमार ने बताया कि साइकिलिंग और पर्यावरण को लेकर यह शैक्षणिक यात्रा है।

मिशन हरियाली नूरसराय और नालन्दा यूनिवर्सिटी तक की यह शैक्षणिक यात्रा अपने 20 सदस्यों को लेकर आगे बढ़ रही है। बीहट बेगूसराय से निकाली गयी यह

यात्रा 31 अगस्त को राजगीर पहुंचेगी। यात्रा में अभियान के वरिष्ठ साथी विनोद भारती, अंशु कुमार, सुजीत कुमार, अभिनव कुमार, शुभम कुमार, अंकित कुमार, शिवम कुमार, शिव कुमार, अभिषेक कुमार, अजीत कुमार, विकास कुमार, श्याम कुमार, शशि कुमार, चन्दन कुमार, अंकित कुमार, सौरभ कुमार, सोनू झा, प्रिंस कुमार और नीतीश कुमार शामिल हैं।

विनोद भारती ने कहा कि यह हर रविवार का अभियान है। लगभग 50 की संख्या में हर उम्र के लोगों को साथ कर आसपास के क्षेत्रों में साइकिलिंग और पर्यावरण संरक्षण

के उद्देश्य से यात्रा आयोजित होती रहती है। अंशु कुमार ने कहा कि अभियान अब तक 567 वां रविवार पूरा करते हुए गतिशील है। इसके अलावे प्रत्येक वर्ष जनवरी माह में एक लम्बी यात्रा अनहद यात्रा के रूप में आयोजित होती रही है।

अमूमन यह यात्रा 500 किलोमीटर से अधिक की होती है। अनहद यात्रा अब तक बापू धाम मोतिहारी, बोधगया, लुम्बिनी नेपाल, कबीर चौड़ा काशी, वाराणसी और इस वर्ष शांति निकेतन पश्चिम बंगाल की यात्रा हो चुकी है। यह यात्रा मिशन हरियाली

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom