तेघरा से बरौनी जीरो माइल तक वाहन का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा ।आए दिन हो रहे वाहन कहर से दर्जनों लोग काल के गाल में समा चुके हैं।
आखिर कब तक बाहन कहर से मांओं का गोद सूनी होती रहेगी, किसने अबालाओं की मांग का सिंदूर उजरता रहेगा
बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट
एक तो नव सिखुआ वाहन चालक, ऊपर से युवा जोश, कौन समझाए इन्हें। जोश में वाहन चलाने से न जाने कब क्या हो जाए?बताते चलें कि बरौनी रिफाइनरी में कार्यरत दो मजदूर अपने मोटरसाइकिल से फैक्ट्री से ड्यूटी कर वापस अपने घर जा रहा था। इसी क्रम में मालती पिपरा के पास फुलवरिया थाना क्षेत्र में सामने से तेज गति से आ रहे मोटरसाइकिल सवार ने जोर की आमने-सामने की टक्कर मार दी। घटना इतना जबरदस्त था की मोटरसाइकिल सवार दोनों मजदूर बुरी तरह से घायल हो गए। घटना की सूचना पाते ही संबंधित थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों घायल को निजी क्लीनिक में इलाज हेतु भर्ती करवाया। लेकिन एक मजदूर की मृत्यु इलाज के दौरान हो गई ,एवं दूसरे का इलाज जारी है। मृतक युवक की पहचान अमन कुमार एवं घायल युवक की पहचान चंदन कुमार के रूप में की गई है। जिसका घर बछवारा थाना क्षेत्र के दादपुर पंचायत के रहने वाले राजेश कुमार का पुत्र अमन कुमार के रूप में की गई है। जबकि घायल युवक की पहचान चंदन कुमार के रूप में हुई है। दोनों युवक रिफाइनरी में कार्यरत बताए जाते हैं। प्रशासन ने मृतक और घायल के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया। फुलवरिया थाना पुलिस ने मृतक अमन कुमार के लाश को पोस्टमार्टम हेतु बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। जबकि बुरी तरह से घायल युवक चंदन कुमार का इलाज निजी क्लीनिक में चल रहा है। फुलवरिया थाना पुलिस आगे की कानूनी कार्यवाही में जुटी हुई है।



