हर घर स्वच्छता हर घर तिरंगा कार्यक्रम का भाव आयोजन किया गया
बीहट बेगूसराय सच आज तक न्यूज संवाददाता मुकेश कुमार
आज बेगूसराय जिले के बरौनी प्रखंड अंतर्गत मोसादपुर पंचायत के हरपुर ग्राम स्थित राजकीयकृत भारत सेवक समाज उच्च विद्यालय के प्रांगण में "हर घर स्वच्छता, हर घर तिरंगा" कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड समन्वयक प्रियव्रत आजाद एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक गोविंद कुमार की अगुवाई में विद्यालय के छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं शिक्षिकाएं, सभी स्वच्छता कर्मी, जीविका समूह की दीदियां अपने सीएम के साथ तथा आंगनबाड़ी कर्मी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के तहत विद्यालय की तीन टीमों के बीच स्वच्छता एवं तिरंगा थीम पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके बाद विद्यालय प्रांगण से वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट तक एक भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट पहुंचकर बच्चों एवं स्वच्छता कर्मियों ने तिरंगे के साथ समूह फोटो खिंचवाई। तत्पश्चात विद्यालय प्रांगण में सभी उपस्थित लोगों ने अपने आस-पास के परिवेश को स्वच्छ रखने और हर समय तिरंगे की शान के लिए समर्पित रहने की शपथ ली। अंत में, सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।





