Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News बेगूसराय चाॅंदपुरा में लूटेरों का आतंक, दो दिनों में दो बड़ी वारदात व्यापारी में दहशत का माहौल

बेगूसराय चाॅंदपुरा में लूटेरों का आतंक, दो दिनों में दो बड़ी वारदात व्यापारी में दहशत का माहौल

बेगूसराय सच आज तक न्यूज़ संवाददाता सनी कुमार साहनी की रिपोर्ट


बेगूसराय के नीमा चाॅंदपुरा थाना क्षेत्र में लूटेरों का हौसला इतना बुलंद हो गया है कि दो दिनों में दो बड़ी वारदात को अंजाम दे डाला। अपराधियों ने दिन-प्रतिदिन लूट की पटकथा लिख रही है। पहली वारदात में स्वर्ण व्यवसायी अर्जुन शाह की स्कूटी अज्ञात दो बाइक सवार अपराधियों ने छीन ली और मौके से फरार हो गए। वही दूसरी घटना अगले ही दिन रात के करीब 8 बजे घटी, जब कपड़ा व्यवसायी पुरुषोत्तम कुमार (पिता हृदय नारायण साह, निवासी छोटी साॅंख) दुकान बढ़ाने के समय की दुकान पर दो अपराधी पहुंचे। एक दुकान के अंदर घुसकर ग्राहक बन कपड़े देखने लगे 8-10 की संख्या में जींस और शर्ट पैक कराया खरीदने का नाटक करता रहा, जबकि दूसरा बाहर बाइक पर इंतजार कर रहा था। दुकानदार ने जब पैसा मांगा तो ऑनलाइन पेमेंट का बहाना बनाकर अपराधी दुकान से बाहर निकला और फिर अचानक वापस आकर दुकान के गले में हाथ डाल दुकान का चाबी लेकर  दोनों आरोपी बाइक से ₹8,500 के कपड़े लेकर फरार हो गए। लगातार हो रही इन घटनाओं से स्थानीय व्यापारी और आम लोग दहशत में हैं, जबकि पुलिस अब तक अपराधियों तक नहीं पहुंच पाई है। इलाके में सवाल गूंज रहा है – “आखिर कब रुकेगी ये लूट की वारदातें?

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom