गंदगी को लेकर वार्ड नंबर 19 में मच्छरों का बढ़ा प्रकोप, शाम ढलते ही शुरू हो जाता मच्छरों का तांडव।
समाज सेवा एवं ग्रामीणों ने जताई बीमारी फैलने की आशंका।
बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट ।
बरौनी क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर गंदगी को लेकर जगह-जगह मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। क्या है वह बरौनी नगर परिषद का क्षेत्र हो या बिहट नगर परिषद क्षेत्र । बिहट नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 में नाले मैं गांदे पानी भरे रहने के कारण किउल गाँवों में शाम ढलते ही मच्छरों का प्रकोप जारी हो जाती है। वही हाल बरौनी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 की बताई जाती है। यूं तो बरौनी नगर परिषद में फुलवरिया पंचायत-दो के कई वार्डों में गंदगी की अंबर बताई जाती है। बिहट नगर परिषद क्षेत्र के समाजसेवी अमित ठाकुर , ने कहा है कि शाम ढलते ही मच्छरों का गांव में आतंक फैल जाता है। मच्छरों के काटने का सिलसिला ऐसा शुरू हो जाता है कि मच्छरों की भय से लोग चादर ओढ़ने को मजबूर हो जाते हैं । लेकिन फिर भी रात्रि में मच्छरों द्वारा लोगों की नींद हराम कर देती है ,और इतनी विकट स्थिति पैदा होने के बावजूद नगर परिषद सोया पड़ा है. न तो नालों की सफाई करवाई जाति है और न ही मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को कम करने का कोई प्रयास कर जाता है । क्योंकि उनकी कोई जरूरत नहीं पड़ती वह तो खुद पंख और ऐसी में रहते हैं।नगर परिषद के तरफ से इस ओर कोई ठोस कदम नही उठायें गए तो मच्छरों के प्रकोप से गांवो वो वार्डो में बीमारी पनपने का खतरा मंडरा रहा है ।वही गांव में मच्छरों के आतंक को देखते हुए ग्रामवासियों द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मच्छर मारने की दवा छिड़काव कराने की मांग की जा रही है । न जाने कब संबंधित लोगों की नींद खुलेगी।




