बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाने वाले मुंगेर जिला अंतर्गत बरियारपुर निवासी शिक्षक चंदन कुमार निराला का निधन दिनांक 17अगस्त 2025 को अहले सुबह हो गया।
बछवाड़ा से सच आज तक न्यूज संवाददाता पंकज कुमार सहनी की रिपोर्ट
पिछले लगभग ढेर साल पहले उनका रोड एक्सिडेंट हुआ था और वो जिंदगी और मौत लर रहे थे अंततः जिंदगी से हार गए। निधन पर लोगों ने शोक जताया है। उनके निधन से जहां उनका पूरा परिवार शोकाकूल है वहीं पूरे गांव में मातम छा गया है। चंदन कुमार निराला प्राथमिक विद्यालय चमथा बिंद टोल में कार्यरत हैं।शोक प्रकट करते हुए शिक्षक प्रधानाध्यापक अशोक कुमार संजीव कुमार चौधरी, ऋतु राज,रामनाथ चौरसिया ,रौशन कुमार सिंह, कन्हैया कुमार सिंह,कृष्णमोहन सिंह, जगदीश पासवान ने बताया कि उनकी शिक्षा के प्रति आस्था था। उनके निधन पर शिक्षक समेत छात्र छात्राओं शोक जताया। वहीं शिक्षक निराला अपने पत्नी बिंदु कुमारी समेत तुम पुत्र आदित्य कुमार,साहिल कुमार तथा आयुष समेत भरा पूरा परिवार को छोड़ कर चले गए।




