गढहारा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर 16,5 लीटर विदेशी शराब के साथ एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
बरौनी/बेगूसराय/संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट।
गढहारा थाना पुलिस की लाख सतर्कता के बावजूद शराब माफिया अपने कारोबार को समेटने में अग्रसर नहीं हो रहे। जिन शराब माफियाओं को अधिक पैसे कमाने की ललक लग गई है। वह पुलिस को भी धोखा देने में दिन-रात लगे रहते हैं। लेकिन गढहारा थाना मैं जब से गौतम कुमार की पोस्टिंग हुई है, तब से उनके सक्रियता के कारण शराब माफियाओं में हरकमप मचा हुआ है। थाना अध्यक्ष के सतर्कता के कारण आए दिन माफियाओं की गिरफ्तारी हो रही है। बताया जाता है कि ठाकुरीचक वार्ड संख्या 13 निवासी स्वर्गीय बाबूलाल दास का 20 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार दास को, गुप्त सूचना पर गढहारा थाना अध्यक्ष गौतम कुमार के निर्देशन में 16,5 लीटर विदेशी शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।



