बेगूसराय जिलान्तर्गत सदर प्रखंड क़े बेगूसराय नगर निगम क़े वार्ड नंबर बारह क़े प्रोडिगो प्ले स्कूल के प्रांगण में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस क़े शुभ अवसर पर बिहार प्रदेश इलेक्ट्रॉ होम्योपैथिक चिकित्सक संघ क़े तत्वाधान में प्रदेश स्तरीय डॉक्टर सम्मेलन आयोजित किया गया l
बेगूसराय सच आज तक न्यूज संवाददाता रामाधार सहनी
अध्यक्षता डॉo मधु सूदन पंडित पंडित ने किया l कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक डॉo राजकुमार आज़ाद एवं बेगूसराय नगर निगम क़े वार्ड नंबर बारह क़े वार्ड पार्षद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया l डॉo आज़ाद ने सम्बोधित करते हुए हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री माननीय प्रधानमंत्री से मांग करते हुए कहा कि अविलम्ब इलेक्ट्रॉ होमियोपैथी को इंडियन मेडिकल कौंसिल में शामिल कर इलेक्ट्रॉ होमियोपैथी को ऐलोपथ, होमियोपैथ, आयुर्वेद क़े समानंतर सम्मान देकर भागीरथी प्रयास करें l मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश से आये हुए एशियन बोर्ड ऑफ़ इलेक्ट्रॉ होमियोपैथी मेडिसिन ऑफ़ इंडिया क़े निदेशक डॉ o चक्रवर्ती ने सम्बोधित करते हुए कहा कि दुनिया में कैंसर और गठिया का सर्वश्रेष्ठ ईलाज सिर्फ और सिर्फ इलेक्ट्रॉ होमियोपैथी में ही है l मुख्य वक्ता संघ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ o एस o आर o पंडित ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पुराने, कठिन एवं असाध्य रोग का ईलाज सिर्फ और सिर्फ इलेक्ट्रॉ होमियोपैथी विधि से ही संभव है l विशिष्ट अतिथिगन डॉ o मयंक मिश्रा, डॉ o नागेंद्र पोद्दार, डॉ o जनार्दन शर्मा, सरपंच, डॉ o सुभाष कुमार विद्यार्थी, डॉ o यास्मीन, डॉ o रब्बानी, डॉ o राम उदय शर्मा, डॉ o ऋषिकेश नंदन,डॉ o अख्तर, डॉ o पूनम आज़ाद आदि ने सम्बोधित किया l संघ क़े प्रदेश के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों को चादर ओढकर, माला पहनाकर तथा बुके देकर सम्मानित किया तथा सभी चिकित्सकों को प्रमाण पत्र तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया l



