Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News जान हथेली पर लेकर ट्रेनो मे ठूस- ठूस कर सफर करने को मजबूर है बेगूसराय के रेल यात्री: राजीव

 जान हथेली पर लेकर ट्रेनो मे ठूस- ठूस कर सफर करने को मजबूर है बेगूसराय के रेल यात्री: राजीव


बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट। 

इन दिनों द्रुत गामी, एक्स्प्रेस और लोकल पैसेंजर ट्रेनों के अभाव में बेगूसराय, बरौनी के हजारों लोग प्रतिदिन विभिन्न ट्रेनों में ठूँस- ठुस कर और पौदाम में लटक कर सफर करने को मजबूर हैं रेल यात्री। नियमित रेल सुविधा के अभाव में  बेगूसराय जिले के ट्रेनों की लेट लतीफी "कोढ़ में खाज" बनकर लोगों के परेशानी का सबब बन गया है।  ये बातें पूर्व मध्य रेलवे के  रेल यात्री संध  बेगूसराय के संस्थापक सह महासचिव राजीव कुमार ने रविवार को कही। उन्होंने  कहा कि यहाँ के लोगों को भारी कष्ट झेलकर प्रतिदिन रेल मे सफर करना मजबूरी बन गया है। यहां तक कि बस, टेम्पो व टाटा में  भी ऊपर नीचे ठूँसकर,  लटककर , सफर करने के कारण अक्सर लोग  दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, और  चिन्ताजनक, है। राजीव  ने यहाँ के जनप्रतिनिधियों से भी आग्रह किया कि, अविलंब इस संबंध मे उन्हें रेल मंत्री,से बाते करके इसपर पहल करनी  चाहिए। 

नही तो कभी भी बेगूसराय के लोगों का गुस्सा फूट सकता है। जिसके  जिम्मेवार जिले के सभी जनप्रतिनिधिगण व रेल अधिकारी होगें। जबकि वर्ष का पवित्र श्रावण मास को लेकर बाबा भोले को जल चढ़ाने के लिए लाखों कांवरियों से मेल एक्सप्रेस ट्रेन व सबरी बाहन कांवरिया यात्रियों से खचाखच भरे रहते हैं। ऊपर से स्थानीय रेल यात्री प्लेटफार्म पर सफर करने के लिए टकटकी लगाए रहते हैं। जबकि दूर सफर की ट्रेने निश्चित समय तक ही अपना स्टॉपेज कर पाती है। उन्होंने कहा कि बिना बड़ीय लोगो एवं संबंधित मंत्रियों से बातचीत किए हुए इसका समाधान होना निश्चित नहीं बुझाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom