प्रखंडों में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मुहर्रम
बीहट बेगूसराय
बरौनी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में शांतिपूर्ण मुहर्रम संपन्न हो गया। प्रशासनिक पदाधिकारियों ने सभी अखाड़े पर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की थी। अकीदत मंदो के द्वारा मुहर्रम के अवसर पर परंपरागत खेल तमाशा एवं ताजिया जुलूस निकाला गया। इस क्रम नूरपुर निं गा सिंह दाहा बतौली पिपरा देवस गांव में खेल प्रदर्शन एवं अखाड़ा निकाली गयी। मोहर्रम के 10वीं तारीख को परंपरागत तौर पर मुस्लिम अकीदतमंदों के द्वारा विभिन्न अखाड़े पर खेल तमाशा एवं विभिन्न प्रकार के युद्ध कला कौशल तथा ताजिया का प्रदर्शन किया जाता है। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस खेल में लाठी, बाना, बनेठी के खेल में हिस्सा लिया। सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था किए गए थे। इस साल जुलूस में घातक हथियार, भाला फरसा एवं तलवार के प्रदर्शन पर रोक थी। ताजिया जुलूस को देखने के लिए दूर दराज के महिला पुरुष एवं युवाओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ी थी। सहित विभिन्न स्थानों पर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में ताजिया का कर्बला में पहलाम कराया गया। मौके अनुमंडल पदाधिकारी दो भास्कर रंजन, थाना अध्यक्ष शा,इंस्पेक्टर रंजन कुमार ठाकुर ,सर्किल इंस्पेक्टर ,राजेश कुमार रिफाइनरी थाना अध्यक्ष सहायक थाना अध्यक्ष जीरो माइल ,चंद्रकांत कुमार, चकिया थाना अध्यक्ष ,नीरज कुमार S.I. जितेंद्र सिंह,S.I. पप्पू कुमार,S.I. आलोक कुमार,S..I. साक्षी, S.I. रूबी कुमारी ,लक्ष्मी श्री पप्पू कुमार, सुभाष कुमार ,ओम कुमार म. रिजवान मोहम्मद, बारीक आसिफ आलम, रवि कुमार ,शिक्षक नेता, आदित्य कुमार उर्फ बाबू साहब समाजसेवी, मुकेश कुमार, फिरोज ,सूफी साहब ,आदि



