बरौनी थाना पुलिस ने गस्ती के दौरान एक बोलोरो वाहन को खदेरकर गिरफ्तार कर लिया।
बोलोरो जांच के दौरान एक व्यक्ति को 06 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।
बरौनी/बेगूसराय/संवाददाता सच आज तक न्यूज़ महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट
बरौनी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के पेप्सी प्लांट के पास एक बोलोरो बाहन को तेज गति से आते देखकर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन पुलिस को देखते ही स्कार्पियो चालक पुलिस को चकमा देकर भागने लगा, यह देखकर पुलिस ने फुलवरिया थाना तेघरा थाना पुलिस के मदद से फुलवरिया थाना क्षेत्र में उक्त वाहन को धर दबोचा। पकड़े गए बाहन को जांच करने पर उक्त वाहन से 06 किलो गांजा बरामद की गई। पकड़े गए वाहन बी आर ओ 09एम5557 नंबर की बोलेरो बाहन पर से 06गांजा सहित बिहट गुरदासपुर टोला निवासी प्रभात कुमार सिंह का पुत्र नंदन कुमार वार्ड 28 को गिरफ्तार कर लिया। उक्त बात की जानकारी बरौनी थाना अध्यक्ष रंजन कुमार ठाकुर ने देते हुए बताया की पुलिस 06 किलो गांजा सहित गिरफ्तार आरोपी पर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। आरक्षी अधीक्षक बेगूसराय के आदेशानुसार गिरफ्तार किए गए आरोपी को फुलवरिया थाना को सुपुर्द कर दी गई। जहां मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय को सुपुर्द कर देने की तैयारी चल रही है।



