Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News असुरारी मैं विद्यालय के कमरे में कचरा देख कर भर के अपर मुख्य सचिव

असुरारी मैं विद्यालय के कमरे में कचरा देख कर भर के अपर मुख्य सचिव


बीहट। बेगूसराय सच आज तक न्यूज संवाददाता मुकेश कुमार की रिपोर्ट


बरौनी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय असुरारी तथा उच्चय माध्यमिक विद्यालय असुरारी का निरीक्षण करने शनिवार को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय के सभी क्लास रूम शौचालय, पेयजल आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के कई क्लास रूम में बल्ब के अभाव में अंधेरा रहने, पर्याप्त मात्रा में पंखा नहीं रहने तथा पंखा छत में लटका था उसमें भी अधिकतर को बंद रहने, एक कमरे में काफी संख्या में पुरानी किताब रखी रहने तथा कई कमरे में कबाड़ रखे रहने पर विद्यालय के एचएम अनिल कुमार राय को फटकार लगाई तथा जल्द से जल्द इसमें सुधार लाने का निर्देश देते हुए कहा कि आपको विद्यालय में टेंट व जेनरेटर लगवाने के लिए समय व पैसा है, लेकिन बल्ब लगाने के लिए नहीं है, टेंट व जेनरेटर नहीं रहेगा तो कोई समस्याएं नहीं होगी, लेकिन बल्ब नहीं रहेगा तो दिक्कत होगी।


अपर मुख्य सचिव श्री सिद्धार्थ ने जब विद्यालय में मौजूद बच्चों के अभिभावकों से विद्यालय से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानना चाहा तो महिलाओं ने छात्रवृत्ति की राशि नहीं मिलने, विद्यालय में शिक्षकों की कमी रहने, सफाई की बेहतर व्यवस्था नहीं रहने, खाना नहीं मिलने व विद्यालय आने के दौरान रास्ता का अभाव रहने समेत कई अन्य समस्याएं सुनाई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी कमरे में जाकर बच्चों से भी बात की। उन्होंने उसी परिसर के समीप मौजूद उच्य माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण के दौरान एचएम बेनुजा कुमारी को विद्यालय के क्लास रूम में लगे बोर्ड को ऊंचा रहने पर इसे और नीचे करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य सचिव ने स्थानीय लोगों की मांग पर सीओ को विद्यालय के लिए खेल मैदान व चहारदिवारी का निर्माण करने का निर्देश दिया। इस मौके पर बेगूसराय डीएम तुषार सिंगला, जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार, बरौनी सीओ सुरजकात, बीहट नगर परिषद के मुख्य पार्षद बबीता देवी, बरौनी नगर परिषद के वार्ड पार्षद खुशबू कुमारी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष शंभु कुमार सिंह, अरुण गांधी, राम नरेश सिंह, पपरौर मुखिया प्रतिनिधि अरविंद कुमार राय, पूर्व विधायक ललन कुंवर, कृष्ण नंदन सिंह, पंसस जितेंद्र कुमार, विक्की विद्यालयों में हो गुणवत्तायुक्त पढ़ाई की व्यवस्था : डा. सिद्धार्थ बीहट। बेगूसरायअपर मुख्य सचिव डॉ. सिद्धार्थ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यहां बच्चे अच्छी संख्या में हैं। देखने आए थे कि यहां क्या है और क्या किया जा सकता है। ऊपर क्लास का जो भी सेंक्शन है और टीचर की व्यवस्था का जायजा लिया है परंतु विद्यालय के मेंटेनेंस की स्थिति अच्छी नहीं है, जिसे ठीक करने का निर्देश दिया गया है। हम लोग चाहते हैं कि गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई हो। लोग स्कूल में कम कमरे की बात करते हैं, लेकिन जहां कमरा पासवान, ग्रामीण चौधरी सिंह, रामचंद्र सिंह, प्रवीण कुमार, सुरेंद्र है वही कबाड़ भरा रहता है, यह चिंता का विषय है। हमने प्रिंसिपल को सफाई रखने का निर्देश दिया है। बच्चों को कोई असुविधा नहीं हो, इस पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है। हम लोग पैरेंट से भी बात कर रहे हैं, इस साल की राशि अगस्त महीने में उपलब्ध करवा देंगे। सभी स्कूलों में खेल के मैदान की व्यवस्था होगी, सुधार यह एकमात्र लक्ष्य है। सभी बच्चे स्कूल आएं और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा अटेंड करें। इस लक्ष्य पर सभी लोग काम कर रहे हैं। सिंह समेत कई अन्य लोग मौजूद

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom