Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News कीर्तन सम्राट बिंदेश्वरी सिंह प्रतिभा खोज परीक्षा का पुरस्कार वितरण समारोह हुआ संपन्न । पीयूष बने बिहट के नगर अध्यक्ष एवं हिमांशु नगर मंत्री।

 कीर्तन सम्राट बिंदेश्वरी सिंह प्रतिभा खोज परीक्षा का पुरस्कार वितरण समारोह हुआ संपन्न । 



पीयूष बने बिहट के नगर अध्यक्ष एवं हिमांशु नगर मंत्री। 



बरौनी/बेगूसराय/सच आज तक न्यूज संवाददाता महंथ राम जीवन दास की रिपोर्ट ।



अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिहट नगर इकाई के द्वारा राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के  अवसर पर आयोजित बिंदेश्वरी सिंह प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन हुआ किया गया। जिसका परीक्षा परिणाम एवं छात्र सम्मेलन का आयोजन वैदेही बल्लभ शरण बालिका उच्च विद्यालय बीहट में किया गया l इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद और मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण हुआ l कार्यक्रम में बिहट नगर परिषद के पूर्व मुख्य पार्षद अशोक कुमार सिंह , वर्तमान उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, एबीवीपी के प्रदेश मंत्री मंत्री पुरुषोत्तम कुमार, विभाग संयोजक आलोक कुमार , अजीत चौधरी ,जितेंद्र कुमार ,  सोमेश चौधरी (जागो गाँव) राकेश कुमार,,गौरव कुमार, यशस्वी आनंद के द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया।  पूर्व मुख्य पार्षद अशोक कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का यह कार्यक्रम सभी दृष्टिकोण से सराहना का पात्र है,  वहीं वर्तमान उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने कहा कि हम ऐसे कार्यक्रमों का तहे दिल से अभिनंदन और स्वागत करते हैं, हमें यहां आकर छात्र-छात्राओं की प्रतिभा देखने का अवसर मिला ।


 प्रदेश कार्यकारी परिषद के विशेष आमंत्रित सदस्य अजीत चौधरी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद इस प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन से गांव देहात के दबे कुचले प्रतिभाओं को उचित मंच पर लाने का प्रयास करती रहती है l इस अवसर पर प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि समाज मेधा का सम्मान इसलिए देता है क्योंकि उनकी मेधा केवल उन्हें ही लाभान्वित नहीं करती है, बल्कि उनकी मेधा के दम पर समाज और राष्ट्र प्रगति करता है l इन्होंने कहा कि जो धरती कभी खूनी क्रांति के लिए जाना जाता था, आज वह धरती खेल ,कला, साहित्य सभी दृष्टिकोण से क्रांति का सूत्रपात कर रही है l इस अवसर पर विभाग संयोजक आलोक कुमार एवं पूर्व कार्यकर्ता जितेंद्र कुमार ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया l पूर्व कार्यकर्ता यशस्वी आनंद एवं गौरव कुमार ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को बिहट इकाई के कार्यों से परिचय कराया l  बीहट नगर इकाई के मंत्री हिमांशु कुमार  एवं नगर सह मंत्री अमित ठाकुर ने कहा कि हम हमेशा यह प्रयास करते हैं कि, विद्यार्थी परिषद किसी भी प्रकार की रचनात्मक गतिविधि का आयोजन करेगी तो हम उस में पूर्ण रुप से सह भागी बनेंगे l इस अवसर पर नगर अध्यक्ष पीयूष कुमार ने कहा कि अभाविप अपनी ताकत का प्रदर्शन सेवा के माध्यम से करती हैl किसी भी प्रकार की विपरीत परिस्थितियो में हमारे कार्यकर्ता पूरे लगन से समाज और राष्ट्र के लिए सेवारत रहते हैं l इस अवसर पर प्रतियोगिता परीक्षा में उत्तीर्ण 25 छात्र छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार, प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया l प्रथम पुरस्कार के रुप में 2500 नगद , द्वितीय पुरस्कार के रुप में 1500 नगद तृतीय पुरस्कार के रूप में 1100 दिया गया l मौके पर सुजीत चंदन रमन आनंद हिमांशु कुमार शुभम कुमार ,सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे l

प्रथम स्थान अविनाश कुमार,

दूसरा स्थान छोटी कुमारी,

तीसरा स्थान आनंद कुमार ने प्राप्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom