विद्यालय सर्वांगीण विकास का केंद्र हैःबी़ ई ओ।
बीहट।सच आज तक न्यूज संवाददाता यदुनंदन कुमार।
प्रगतिशील बिहार की तस्वीर पर प्रखंड स्तरीय निबंध ,परिचर्चा एवं पेंटिंग प्रतियोगिता संपन्न होने के उपरांत मंगलवार को प्रखंड संसाधन केंद्र बरौनी में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुभाष कुमार ने कहा की प्रतियोगिता मूल्यवान है जबकि विद्यालय सर्वांगीण विकास का केंद्र है। इस प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में पेंटिंग, परिचर्चा एवं निबंध पर आधारित एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय के कुल 18 बच्चों को प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा प्रदान किया गया। इस संदर्भ में निर्णायक मंडल के रुचि सोनम, पूजा सिंह, ज्योति, सुरेंद्र महतो, रामप्रवेश पासवान, मिथिलेश कुमार, सत्येंद्र मिश्रा, भरोसी शर्मा, अमर कुमार, दीपक कुमार एवं मुकेश कुमार ने बच्चों को प्रोत्साहित किया । वहीं निबंध प्रतियोगिता में पूजा कुमारी, साक्षी प्रिया, राकेश कुमार, कुमार राजहंस, सलोनी कुमारी, काजल कुमारी, पेंटिंग में पल्लवी कुमारी, सबीना फातिमा, ममता कुमारी, खुशी कुमारी, रिया कुमारी, स्नेहा कुमारी एवं परिचर्चा में प्रीति कुमारी, अंजली कुमारी, श्याम कुमार ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अशोक कुमार दास, दीपक कुमार, राहुल कुमार, पीयूष पान, अमन कुमार, अशोक कुमार, आदि मौजूद थे।



