लगातार हो रहे बारिश के कारण राधा कृष्ण चमरिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फुलवरिया के परिसर में जल जमाव हो गया है।
जल जमाव होने से छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को घोर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
बरौनी/बेगूसराय/संवाददाता सच आज तक न्यूज़ महंत रामजीबन दास की रिपोर्ट
मानसून के सक्रिय होते ही हो रही बारिश से कई विद्यालय परिसरों में भी बारिश का पानी जमा होने से छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि बारिश के पानी राधा कृष्ण चमरिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फुलवरिया के प्रांगण में भी पानी जमा हो जाने के कारण विद्यालय परिसर में शिक्षा ग्रहण करने को जाने वाले छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों को घर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय परिसर में प्रवेश करने वाले हर मार्ग पर पानी का जमावड़ा होने से छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को जूता चप्पल खोल कर उक्त जमा पानी में तैरना पड़ रहा है।हो रहे बारिश से राधा कृष्ण चमरिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फुलवरिया के स्कूल परिसर में पानी जमा हो जाने के कारण छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को घर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय परिसर में जाने के लिए हर किसी को जूते चप्पल उतार कर उक्त जमा पानी से गुजर कर शिक्षा ग्रहण करने को लेकर कलाश मे जाना पड़ रहा है। जिस कारण छात्र-छात्राओं सहित शिक्षकों को भी घोर कठिनाइयों का सामना करने को मजबूर होना पड़ रहा है।



