Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News श्री राम वाटिका मानेपुर में कांग्रेस की आयोजित विधानसभा स्तरीय बैठक में आईसीसी दिल्ली से चुनाव प्रभारी पधारे। मुरैना विधानसभा का विधायक ने कहा कि बछवारा विधानसभा कांग्रेस पार्टी का गढ़ रहा है। इंडिया गठबंधन के साथ इस बार बछवारा विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने पर आपसी सहमति बन गई।

 श्री राम वाटिका मानेपुर में कांग्रेस की आयोजित विधानसभा स्तरीय बैठक में आईसीसी दिल्ली से चुनाव प्रभारी पधारे। 


मुरैना विधानसभा का विधायक ने कहा कि बछवारा विधानसभा कांग्रेस पार्टी का गढ़ रहा है। 


इंडिया गठबंधन के साथ इस बार बछवारा विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने पर आपसी सहमति बन गई। 


बरौनी/बेगूसराय/संवाददाता रामजीवन दास की रिपोर्ट

भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के श्रीराम वाटिका मानोपुर में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी हेतु आयोजित विधानसभा स्तरीय विस्तारित कार्यकारिणी बैठक में AICC मुख्यालय दिल्ली से बछवाड़ा विधानसभा का चुनाव प्रभारी बनाकर भेजे गए मध्य प्रदेश के मुरैना विधानसभा का विधायक पंकज उपाध्याय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बछवाड़ा विधानसभा कांग्रेस पार्टी का गढ़ रहा है पूरे बिहार में यह सीट कांग्रेस पार्टी के लिए महत्वपूर्ण सीटों में से एक है।जिसके कारण कांग्रेस पार्टी ने इंडिया गठबंधन के तहत इस बार के विधानसभा चुनाव में बछवाड़ा विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने पर आपसी सहमति भी बन गया है जिसके बाद कांग्रेस आलाकमान ने मुझे मध्य प्रदेश से आपके बीच चुनाव संपन्न होने तक आप सबों के साथ मिलकर बछवाड़ा विधानसभा के एक-एक परिवार से मिलकर कांग्रेस पार्टी व इंडिया गठबंधन के विचारधाराओं को पहुंचाने एवं कांग्रेस पार्टी का इस सीट पर पुनः विजय पताका लहराने का जिम्मेदारी के साथ भेजी है।आप लोग कांग्रेस पार्टी का रीढ़ हैं और आपके अथक मेहनत एवं आम -आवाम के आशीर्वाद के बदौलत ही कांग्रेस पार्टी ने इस सीट पर नौ से अधिक बार जीतने में सफल रही है तो इसलिए आप लोगों से मैं अपनी ओर से विनती करता हूं कि आप लोग इस बार फिर उसी जोश और उत्साह के साथ मजबूती से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेंगे ,और इस सीट पर पुनः जीत दर्ज करेंगे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिल्ली से बतौर पर्यवेक्षक नियुक्त होकर आए दिल्ली युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गर्वित सिंघवी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बछवाड़ा विधानसभा में चुनाव तो लड़ेगी ,इसके साथ-साथ अपने सभी परंपरागत सीटों पर इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेंगी। बछवाड़ा में तो पिछले छः महीने से अधिक समय से दर्जनों कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के नेताओं को पार्टी आलाकमान ने चुनाव की तैयारी हेतु लगा रखी है।ऐसे में बस आपलोग सिर्फ बूथ जीतो अभियान,माई बहिन मान योजना एवं बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस व इंडिया गठबंधन द्वारा चलाए जा रहे मुहिम को हर घर तक पहुंचाना है ,जिसमें मैं भी आप लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करूंगा चूकि इस बार का चुनाव महज मुख्यमंत्री और विधायक बनने का मात्र का नहीं है बल्कि बिहार को बचाने का है। कांग्रेस पार्टी हमेशा संविधान की रक्षा के साथ ही सामाजिक न्याय की बात करती है, जिसको लेकर जननायक राहुल गांधी पूरे भारतवर्ष में कार्यक्रम कर लोगों से कांग्रेस को हाथ मजबूत करने का अपील करते रहे हैं।

तो वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में आप लोगों का मेहनत एवं बूथ स्तर तक चलाए जा रहे कार्यक्रम काफी संतोषजनक है ,इसी तरह से आपलोग दिल्ली से आलाकमान द्वारा भेजे गए दोनों पर्यवेक्षक पंकज उपाध्याय एवं गर्वित सिंघवी के सानिध्य में संगठन को और धारदार बनाते हुए बूथ स्तर तक पार्टी के कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाने की जरूरत है तभी जाकर हमलोग अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।

इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद युवाओं एवं कार्यकर्ताओं से 19 जुलाई को युवा कांग्रेस द्वारा पटना के ज्ञान भवन में बेरोजगार युवाओं को हाथों-हाथ नौकरी दिया जाएगा ,जिसमें लगभग देश के दो सौ से अधिक कंपनी रोजगार देने के लिए आ रही है, इसलिए आपलोगों से भी अपील है कि बछवाड़ा विधानसभा से अधिक से अधिक युवाओं को भाग लेने हेतु जरूर पहुंचे ,युवा कांग्रेस ने बेरोजगारी एवं पलायन के खिलाफ मुहिम छेड़ी है, उसको पूरा करने की दिशा में यह एक मात्र छोटा सा प्रयास है।

तो वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन ने कहा कि मुझे कहने में कोई गुरेज नहीं है कि बछवाड़ा विधानसभा सीट पूरे बिहार में कांग्रेस पार्टी का सबसे अहम एवं मजबूत सीट रहा है ,इसके साथ-साथ मटिहानी और बेगूसराय भी कांग्रेस पार्टी का परंपरागत सीट रहा है। इसलिए कांग्रेस पार्टी को बछवाड़ा, मटिहानी और बेगूसराय में चुनाव लड़ना चाहिए ,जिसकी मांग पूर्व से ही आलाकमान के समक्ष रखते आ रहा हूं और कांग्रेस आलाकमान द्वारा भी तीनों सीट पर निश्चित रूप से चुनाव लड़ने का भरोसा भी दिया गया है। बछवाड़ा विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी के इंडिया गठबंधन में चुनाव लड़ने की सहमति होने पर आलाकमान द्वारा विधायक पंकज उपाध्याय एवं गर्वित सिंघवी जी को बछवाड़ा का चुनाव प्रभारी बनाकर चुनाव जीतने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए यहां आए हैं ,आपलोग इनके दिशानिर्देश में अभी से ही बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के खेत-खलिहानों तक चुनाव की तैयारी में जुटे और खासकर चुनाव आयोग द्वारा जो गरीब, शोषित, वंचित लोगों का मताधिकार छीनने की मंशा को बेनकाब करने के लिए अपने-अपने बूथ पर एक-एक मतदाता का सत्यापन भी करवाए एवं आगामी विधानसभा चुनाव में बछवाड़ा विधानसभा सीट पर चुनाव जीतने का इस कार्यक्रम में संकल्प लेकर जाएं।

वहीं कार्यक्रम में कार्यक्रम के संयोजक पूर्व मुखिया ब्रजकिशोर कुंवर, बछवाड़ा विधानसभा युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष निखिल राज, भगवानपुर प्रखंड अध्यक्ष यशवंत चौधरी, बछवाड़ा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व प्रमुख संजय चौधरी, मंडल अध्यक्ष सुरेश राय, मंडल अध्यक्ष मो युनीस, उपमुखिया नीरज चौधरी, इन्द्रदेव राय, पूर्व मुखिया रामबाबू तांती, पूर्व मुखिया सीताराम यादव, पूर्व मुखिया रामाशीष सहनी, पूर्व मुखिया रामचंद्र तांती, कांग्रेस नेता राम कल्याण महतो,राम कुमार चौधरी,मो जावेद,साठा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अमीनुद्दीन अंसारी, पूर्व मुखिया मो सलामत, सरपंच प्रतिनिधि शंकर शर्मा,पंसस उमेश दास,पंसस आनंद कांत चौरसिया, पर्यवेक्षक पुष्पेंद्र साहु, कांग्रेस नेता  सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom