बाबा हरिगिरि धाम में जलाभिषेक के लिए सिमरिया गंगानदी से कांवरियों ने उठाया जल
स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से चकिया व बीहट का आरओबी निर्माण पूरा होने तक भीड़ वाले दिनों में बड़े वाहनों को दिन में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की
बीहट बेगूसराय सच आज तक न्यूज़ संवाददाता मुकेश कुमार की रिपोर्ट
सावन के तीसरी सोमवारी के अवसर पर गढ़पुरा के बाबा हरिगिरी धाम में जलाभिषेक को लेकर रविवार को उत्तर वाहिनी सिमरिया गंगानदी तट से जल भरने के लिए श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार को दिन भर श्रद्धालुओं की भीड़ सिमरिया गंगानदी तट पर लगी रही। कांवरिया हर-हर महादेव, हर-हर गंगे व बोलबम का जयकारे लगा रहे थे। कांवरियों गंगा स्नान के बाद जल भर कर कांवर पूजन भी वहां मौजूद पंडित से करवाते हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं भगवान भोलेनाथ व मां गंगा से उनसे हुई गलती को लेकर क्षमा भी मांगते हैं। इधर रविवार को कांवरियों की भीड़ को देखते हुए विधि-व्यवस्था को लेकर जगह-जगह पुलिस बल को लगता गया है। वही गंगा स्नान के दौरान कोई भी श्रद्धालुओं नहीं डूबे इसको लेकर एसडीआरएफ व गोताखोर टीम के सदस्य गंगानदी में रबर वोट, लाइफ जैकेट समेत अन्य सुरक्षा उपकरणों के साथ मुस्तैद थे। इधर सिमरिया गंगानदी से जल भरने के लिए रविवार की दोपहर से ही कोच बस, ट्रक, ट्रक्टर, बोलेरो, स्कार्पियो, बाइक समेत अन्य वाहनों से सिमरिया पहुंच जल भरने के बाद यहां से बोलबम की जयकारे के साथ पैदल रवाना हो रहे थे। इधर कांवरियों की सेवा के लिए थर्मल बस स्टैंड, चकिया, मल्हीपुर व बीहट समेत जगह-जगह पर विभिन्न संस्थाओं के द्वारा शर्बत व फल का वितरण कांवरियों के बीच किया गया। दूसरी ओर सिमरिया धाम स्थित राजेन्द्र पुल से लेकर बरौनी जीरोमाइल तक कांवरियों की भीड़ रहने की वजह से खबर लिखे जाने तक एनएच 31 सड़क पर जाम की स्थिति बन गई थी। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से चकिया व बीहट आरओबी का निर्माण पूरे होने तक भीड़ वाले दिनों में केवल रात में ही बड़े वाहनों को प्रवेश करने देने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने कहा कि एनएच 31 पर भीड़ वाले दिनों में सिक्सलेन सड़क पुल के उस पार तथा बरौनी जीरोमाइल के पास ही बड़े वाहनों को रोक देने से अवागमन के दौरान कांवरियों को सुविधा होगी।




