व्यक्ति द्वारा किए गए कर्म का फल त़ो उसे भोगना ही पड़ेगा।रंगदारी वो हत्या से जिसने आतंक फैला रखा था, आखिर पुलिस मुठभेड़ में उसे जान गंवानी पड़ी।
जिसने साहेबपुर कमल थाना क्षेत्र के हम के नेता विकास कुमार का अपहरण कर हत्या कर दी और गंगा किनारे धरती में गार दिया था।
जिस पर जिले के विभिन्न थानों में दर्जनों संदिग्ध मामले दर्ज थे।
बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट
मृत्युभूवन पर मनुष्यों को अपने द्वारा किए गए कर्मों का फल इसी धरती पर भोगना पड़ता है। जिसने बेगूसराय एवं उसके आसपास के इलाकों में हत्या वो रंगदारी की मांग को लेकर अपना आतंक फैला रखा था। जिसको लेकर सरकार की ओर से उस पर ₹50000 का इनाम भी घोषित था। सूत्रों की मुताबिक साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के सफदलपुर पंचायत के महिला सरपंच के पति कुख्यात अपराधी डब्लू यादव का आपराधिक इतिहास रहा है। जो पुलिस के नजर से फरार चल रहा था। आखिर बेगूसराय पुलिस द्वारा उसे रजिस्टर्ड गैंग ए 121 दर्ज कर रखा था, पुलिस सूत्रों के अनुसार जिस पर हत्या,हत्या का प्रयास, डकैती रंगदारी,वो लूट के करीब दो दर्जन अपराधिक मामले दर्द थे।जिसे उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के शिवमबली थाना क्षेत्र मैं बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ,यूपी, दिल्ली एवं हरियाणा जैसे राज्यों में कई स्थानों पर लगातार छापामारी कर रही थी, इसी बीच बिहार एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली कि उक्त अपराधी सिंभावली थाना क्षेत्र में अपने सहयोगियों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में छुपा हुआ है। सूचना पाते ही उसकी गिरफ्तारी हेतू उत्तर प्रदेश के स्थानीय थाना ,बिहार एसटीएफ ,बेगूसराय पुलिस तथा यूपी एसटीएफ द्वारा सूचना स्थल पर घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखते ही डब्लू यादव एवं उनके एक अन्य साथी ने अचानक पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिस पर पुलिस ने अपने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई जो डब्लू यादव को लगी। जिसमें वह घायल हो गया। जिसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। जबकि उनके अन्य साथी मौके से भागने में सफल हो गए। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने 9 म का करवाईन, एक 7,65 एमएम का पिस्टल, एक देसी कट्टा,9 एमएम का 13 जिंदा कारतूस,नौ,7,65 एमएम का जिंदा कारतूस, नौ 32 बोर का जिंदा कारतूस,315 एमएम का एक जिंदा कारतूस, दो कार्बाइन का मैगजीन,दो 7,65 एमएम का मैगजीन, 9 एमएम कार्बाइन का चार खोखा, 7,65 एमएम का छह खोखा,3,15 एमएम का एक खोखा, एक चोरी का बाइक और 2100 रुपए नगद बरामद की गई है। बताया जाता है कि एसटीएफ नोएडा यूनिट के आरक्षी अधीक्षक राजकुमार मिश्रा ने इस प्रसंग में बताया कि यूपी एसटीएफ, बिहार एसटीएफ एवं सिंभावली थाने की पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में रविवार को थाना क्षेत्र के नहर फुल पर संदिग्ध लोगों और वाहनों की तलाश में थी, तभी एक संदिग्ध बाइक आती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम ने बाइक सवार को रुकने का इशारा किया, तो बाइक सवार ने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए जंगल की ओर भागने लगा। पुलिस की टीम ने घेराबंदी करके बाइक सवार को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने फायरिंग बंद नहीं की। जिस पर पुलिस टीम भी जवाबी फायरिंग की तो बदमाश के सीने में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अपराधी को पुलिस ने गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बरामद बाइक के इंजन नंबर , चेचिस नंबर के आधार पर जब जांच की गई तो, पता चला कि बाइक गाजियाबाद के खोरा थाना क्षेत्र से वर्ष 2023 में चोरी हुई थी। बताया जाता है कि इसी साल मइ महीने में एक हम नेता की हत्या के बाद बेगूसराय जिले के बिहार के रहने वाले डब्लू यादव के एनसीआर में होने का इनपुट मिला था। इसका गैंग का सदस्य जो इस हत्या में शामिल था ,उसको जून में ही एनसीआर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया था, उसके बाद से एसटीएफ की टीम डब्लू यादव की तलाश में लगी हुई थी। वह एनसीआर में ही करीब डेढ़ महीने से रह रहा था। और प्रशासन अपराधी के नेटवर्क को खंगाल रहा था। डब्लू यादव एनसीआर में ही अपना गैंग मजबूत करने के लिए हापुड़ जिले में भी सक्रिय हो रहा था। लोकेशन हापुड़ में मिलने के बाद रविवार को बिहार पुलिस भी हापुड़ पहुंच चुकी थी।नोएडा एचडीएफ पहले से ही उसकी तलाश में जुटी हुई थी। मुखबीर एवं लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम सिंभावली तक पहुंच गई। जहां अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया और पुलिस ने अपने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की ,तब अपराधी गोली लगने से घायल होकर गिर गया ,और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि डब्लू यादव ने 2017 में अपने खिलाफ गवाही देने वाले महेंद्र यादव की भी सरेआम गोली मार कर हत्या कर दी थी ,वह नोयडा ,गाजियाबाद क्षेत्र में सक्रिय था ,और अपने साथ करवाईन, पिस्टल, तमंचा और भारी मात्रा में कारतूस लेकर चलता था।



