औटा-सिमरिया सिक्सलेन सड़क पुल की बनी दूसरी लेन राहत ने नके खने लिस हेश बावा
बीहट बेगूसराय सच आज तक न्यूज़
औटा-सिमरिया सिक्सलेन सड़क पुल की दोनों लेन पर अब वाहन इसी सप्ताह से दौड़ेंगे। सिक्सलेन सड़क पुल के हाथीदह जंक्शन के पास निर्माणाधीन दूसरी लेंन के आरओबी का निर्माण कार्य भी पूरा कर लिया गया है। मंगलवार को आरओबी के पश्चिमी भाग पर सड़क के कालीकरण का कार्य अंतिम चरण में चल रहा था। पुल निर्माण से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि हाथीदह जंक्शन के पास बची एक लेन के आरओबी का निर्माण के बाद अब सड़क निर्माण को लेकर कालीकरण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही एनएचएआई के अधिकारियों के द्वारा जांच करने के बाद दो-चार दिन के भीतर ही हाथीदह जंक्शन के पास पुल की दूसरे लेन से भी वाहनों का अवागमन शुरू कर दिया जाएगा। विदित हो कि एक लेन का आरओबी निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाने की वजह से हाथीदह जंक्शन के पास निर्माणाधीन आरओबी के केवल एक साइड पूर्वी छोड़ से ही वनवे व्यवस्था के तहत पिछले माह तीन जून 2025 से ही आधिकारिक तौर पर पुल पर से वाहनों का आवागमन शुरू करवाया जा चुका है। दूसरी लेन के आरओबी का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाने की वजह से ही रामपुर-डुमरा रेलमार्ग के पास आरयूबी तथा इसी जगह रामपुर-
औटा-सिमरिया सिक्सलेन सड़क पुल के हाथीदह जंक्शन के पास दूसरे लेंन के आरओबी बनकर हुआ तैयार।
डुमरा न्यू रेलवे मार्ग के पास वनवे व्यवस्था से वाहनों का आवागमन करवाना पड़ रहा था। पुल निर्माण से
जुड़े अधिकारी ने बताया कि अब केवल औटा-सिमरिया सिक्सलेन सड़क पुल का उद्घाटन केवल
औपचारिकता ही रह गई है। इसी माह जुलाई 2025 में पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा किए जाने की पूरी संभावना है।



