7 साल के शिवांश सहनी ने मचाया इंस्टाग्राम पर धमाल, बेगूसराय का यह नन्हा कलाकार बन रहा सबका चहेता!
बिहार के बेगूसराय जिले से एक ऐसा नन्हा कलाकार उभरकर सामने आया है, जिसकी अभिनय प्रतिभा ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। सिर्फ 7 साल के शिवांश सहनी, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने शानदार एक्टिंग वीडियो से दर्शकों को हैरान कर रहे हैं।
शिवांश के पिता शशि सहनी, एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय (1to5) के शिक्षक हैं। एक साधारण परिवार से आने के बावजूद वे अपने बेटे के सपनों को ऊँचाई तक पहुँचाने का भरपूर प्रयास कर रहे हैं।
शिवांश गाना नहीं गाते, बल्कि फिल्मों के प्रसिद्ध डायलॉग, इमोशनल और कॉमेडी सीन को अपनी मासूमियत और जबरदस्त भाव-भंगिमा के साथ अभिनय कर सोशल मीडिया पर प्रस्तुत करते हैं। उनके इंस्टाग्राम पर लाखों लोग उनके वीडियो को लाइक कर रहे हैं, और दिन-ब-दिन उनके फॉलोअर्स की संख्या बढ़ती जा रही है।
अब तक किसी बड़े मंच या अभिनय स्कूल का मौका न मिलने के बावजूद, शिवांश ने सोशल मीडिया को ही अपना स्टेज बना लिया है।
परिवार को उम्मीद है कि शासन और समाज से सहयोग मिला, तो शिवांश सहनी एक दिन बिहार ही नहीं, पूरे देश का नाम रोशन कर सकते हैं।
आज शिवांश की अदाकारी लोगों के दिलों तक पहुँच रही है — बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के, सिर्फ अपनी कला, आत्मविश्वास और सोशल मीडिया की ताकत के दम पर।


