फायरिंग की आवाज सुनकर पुलिस ने की छापामारी। आरोपी तो भागने में सफल रहा लेकिन , एक देशी राइफल, एक देसी कट्टा,350 ग्राम गांजा, एक लोहे का कटर, एक मोबाइल,2845 नगद रुपए उसके आवास से बरामद किए गए, जिसे जप्त कर लिया गया।
बरौनी/बेगूसराय/सच आज तक न्यूज संवाददाता महंथ राम जीवन दास।
फुलवरिया थाना पुलिस के अनुसार दिन में लगभग 3:30 बजे एक फायरिंग की आवाज सुनी गई, तब गुप्त सूचना पर पता चला कि बरौनी नगर परिषद क्षेत्र के शोकहारा पंचायत दो चौधरी टोला वार्ड संख्या-14 मैं गोली चली है। सूचना पाकर फुलवरिया थाने के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के साथ जब घटना स्थल पर पहुंची तो, देखा की पुलिस को देखकर एक युवक भाग रहा है,जो भागने में सफल रहा। पुलिस के द्वारा सघन जांच अभियान के तहत उसके आवास से एक देशी राइफल, एक देसी कट्टा, 350 ग्राम गांजा, गांजा काटने वाला लोहे का कटर, एक मोबाइल, 2845 नगद रुपए बरामद किए गए,। वही आरोपी की पहचान चौधरी टोला निवासी स्वर्गीय राम उदगार चौधरी का पुत्र सिकंदर कुमार चौधरी के रूप में की गई है ,जो भागने में सफल रहा। पुलिस द्वारा आपत्तिजनक सामानों की बरामदगी के बाद फुलवरिया थाना कांड संख्या-113/025 दिनांक-21/07/2025 धारा-25(1-बी)ए/26/27 आर्म्स एक्ट, 8/20b (ii) A N.D.P.S act एवं 30ए बिहार मद्य निषेद्य एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम-2022 |के तहत मामला दर्ज की गई है ,और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।


