गढहारा थाना पुलिस ने साइकिल पर ले जाते हुए 30 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यापारी को गिरफ्तार किया।
बरौनी/बेगूसराय/ संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट
क्षेत्र के बुद्धिजीवियों में अब चर्चा हो रही है कि लगता है कि अब किसी भी व्यवसाय में लोगों को फायदा नहीं होता, इसीलिए हर वर्ग के लोग कोई साइकिल से, कोई मोटरसाइकिल से, कोई कार से कोई तो कोई अन्य अच्छे बहनों से भी देसी विदेशी शराब का कारोबार के साथ-साथ कई नशीले पदार्थों का कारोबार मैं अपना भरपूर समय लगाकर मजदूर एवं उनके युवाओं को नशा का आदी बना रहे हैं। जबकि बिहार सरकार ने नशे के सामानों पर करा प्रतिबंध लगाए हुए हैं, जिसको लेकर जिला प्रशासन से लेकर स्थानीय प्रशासन तक नशे के व्यापारियों पर करी नजर रखते हुए उनके घर पकड़ के लिए जाल बिछाए हुए हैं। बताया जाता है कि इसी क्रम में गढहारा थाना अध्यक्ष गौतम कुमार की निर्देशन में गंगा प्रसाद जींद चोरी निवासी जो चकिया थाना क्षेत्र में पड़ता है रेलवे लाइन स्थित सड़क पर साइकिल से ले जाते हुए करीब 30 लीटर देसी शराब के साथ मेघ महतो का पुत्र गणेश महतो को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। थाना अध्यक्ष के अनुसार गुप्त सूचना पर साइकिल पर 30 लीटर देसी शराब ले जाते हुए मेघना महतो का पुत्र गणेश महतो को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है। इस प्रसंग में आम जनों में चर्चा है कि नशे के कारोबार में बड़े लोगों के पास पहुंचने से अधिक पैसे मिलते हैं जिस कारण व्यापारी मुक्त धंधे को युवकों के सहारे अपना कारोबार करें चलाने में व्यस्त है।


