18 फ्रूटी के साथ महिला गिरफ्तार
बीहट बेगूसराय
बरौनी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर असुरारी में छापेमारी करते हुए अवैध शराब के साथ एक धंधेबाज महिला को गिरफ्तार किया.एस आइ जितेन्द्र सिंह के लिखित आवेदन पर बरौनी थाना थाना में मद्य निषेध अधिनियम के तहत कांड संख्या-106/25 दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई में जुटी हुई है.इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि असुरारी वार्ड-7 में मुकेश सिंह की पत्नी शोभा देवी अपने घर पर अवैध शराब का कारोबार करते हैं तथा अपने घर में शराब छिपाकर रखे हुए हैं.पुलिस टीम ने अविलंब छापेमारी करते हुए भागने का प्रयास कर रही शोभा देवी को पकड़ लिया और उसके घर की तलाशी लेने के क्रम में झोला में छिपाकर रखा ऑफिसर च्वायस व्हिस्की 180 एमएल का 18 पीस टेट्रा पैक फ्रुटी बरामद किया.इसके अलावा दो लीटर के प्लास्टिक बोतल में भरा हुआ दो लीटर देशी चुलाई
शराब बरामद हुआ.बरौनी थानाध्यक्ष रंजन कुमार ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है.


