शाखा सम्मेलन संपन्न बीहट। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी शाखा बारों उत्तरी का 17वां शाखा सम्मेलन कॉमरेड नूर मोहम्मद के दरवाजे पर सम्पन्न हुआ।
बिहट बेगूसराय संवाददाता यदुनंदन
सम्मेलन में पिछले कार्यकाल का आय व्यय का ब्यौरा दिया गया, एवं सर्वसम्मति से मो वासिफ उर्फ बब्बन को सचिव,नूर मोहम्मद एवं मो सनोवर अलम उर्फ सोनू को सहायक सचिव एवं मीडिया प्रभारी एवं सूचना मो आशिक को बनाए गए।
17वां शाखा सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन कॉमरेड परमानंद सिंह अंचल सचिव तथा समापन प्रभारी प्रदीप कुमार उर्फ चिंटू ने किया।
बैठक की अध्यक्षता संजीत कुमार उर्फ नाथो ने किया एवं सम्मेलन में मो मुमताज, मो फिरोज खान, मो मुस्ताक,लव कुश दस,रामाश्रय शर्मा एवं अन्य सभी साथी उपस्थित थे |


