Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News कृषि संकल्प अभियान के तहत आयोजित किसान चौपाल लगाया गया।

 कृषि संकल्प अभियान के तहत आयोजित किसान चौपाल लगाया गया। 

बरौनी/ बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत रामजीवन दास की रिपोर्ट । 

(खरीफ) कृषि जन कल्याण चौपाल कार्यक्रम का आयोजन बरौनी प्रखंड के पिपरा देवास  पंचायत में पिपरा चौक श्री राम पुस्तकालय में किसान चौपाल लगाया गया । कार्यक्रम में किसानों को कृषि की तकनीकी का उपयोग कर किसानों को अधिक ऊपज लेने की जानकारी डॉक्टर राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा से आए हुए कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर पी के प्रणव के द्वारा दी गई। युक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर नीलम कुमारी ने खरीफ फसलों मेंनवीनतम तकनीक का उपयोग करने की बात कही। चौपाल कार्यक्रम में आत्मा बेगूसराय के उप परियोजना निदेशक कृषि A.C. ने बताया कि किसान स्वीट कॉर्न एवं बेबी कॉर्न फसल की खेती कर अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं साथ हीं उनके द्वारा किसानों को मृदा जांच कराकर हीं फसल लगाने की सलाह दी। युक्त कार्यक्रम में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक कुंदन कुमार सहायक तकनीकी प्रबंधक ज्ञानेश्वर कुमार, किसान सलाहकार  राजकुमार, घनश्याम सिंह ,सोनू कुमार, मंगल, बबलू राय, राजेंद्र यादव, राकेश रोशन, राम उदित राय ,मोहन राय ,मिट्ठू राय, सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom