सुनीता देवी अपने एक विरोधी के नॉमिनेशन का पर्चा वापस लेने पर निर्विरोध जिला पार्षद चुनी गई। पंच निष्ठा के सिपाहियों की हुई जीत।
बरौनी/बेगूसराय/सच आज तक न्यूज संवाददाता महंथ राम जीवन दास की रिपोर्ट।
तेघरा प्रखंड जिला पार्षद क्षेत्र संख्या 18 के पूर्व पार्षद शिवचंद्र महतो के मृत्यु उपरांत उप चुनाव की घोषणा होने पर उनकी विधवा धर्म पत्नी सुनीता देवी ने अपना नॉमिनेशन जिला पार्षद के लिए कराई थी। जीस मे एक और उम्मीदवार ने अपने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया था। , इसी बीच सुनीता देवी ने भारतीय जनता पार्टी के बढ़िया नेताओं के सामने पंच निष्ठा की सौगंध खाते हुए पार्टी में शामिल हो गई। जिस समय भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉक्टर जर्मन सिंह, तेघरा मंडल के पूर्व महासचिव एवं संगठन के संगठन करता महंत रामजीवन दाश , घनश्याम सिंह, वर्तमान बरौनी मंडल अध्यक्ष कुंदन पोद्दार, निर्वत- मांन मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, महासचिव रामानंद सिंह, संघ के सक्रिय सदस्य एवं पार्टी नेता हेमंत राय, एवं जिला अध्यक्ष के पहल पर विरोध में खड़े उम्मीदवार मनोहर जी ने सुनीता देवी के समर्थन में अपना नॉमिनेशन वापस करने की घोषणा की। जिसका लिखित वापसी पत्र प्रखंड मुख्यालय को सौंप दिया गया। जिसको लेकर पूर्व पार्षद शिवचंद्र महतो की विधवा पत्नी सुनीता देवी निर्विरोध हो गई। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के बरौनी नगर मंडल ,बरौनी ग्रामीण मंडल, तेघरा ग्रामीण मंडल सहित अन्य कार्यकर्ताओं में खुशियों की लहर दौर गई। जिसकी जानकारी पत्रकारों को सुनीता देवी के माध्यम से दूरभाष पर भाजपा नेता घनश्याम सिंह ने दी।



