उपमुख्य पार्षद (बीहट) ने युवा खिलाड़ियों को खेल सामग्री देकर किया प्रोत्साहित।
बरौनी/ बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट।
नगर परिषद बीहट के चकबल वार्ड संख्या 20 में क्रिकेट खिलाड़ियों के बीच खेल सामग्री का वितरण किया गया। नगर परिषद् बीहट के उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने युवा खिलाड़ियों के बीच क्रिकेट सामग्री बैट, बॉल, विकेट देकर उन्हें प्रोत्साहित करने का कार्य किया। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि क्रिकेट के क्षेत्र में आने वाले खिलाड़ी को अपने हुनर का प्रदर्शन करने का अवसर मिलना चाहिए। ताकि युवा खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने में आसानी होगी तथा खिलाड़ी भी इस तरह के खेल में हिस्सा लेंगे। आज युवा खेल के माध्यम से सबसे ज़्यादा नौकरिया ले रहे है। नगर के खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में बेहतर करना चाहते है ,तो हर संभव खिलाड़ी के लिए उनके उपयोग की सामग्री को उपलब्ध कराने की कोशिश करता रहूँगा ।उप मुख्य पार्षद से अनिकेत कुमार ने खिलाड़ियों की बात रखते हुए कहा अपने क्षेत्र में खेल मैदान की बहुत ज़रूरत है। चकबल वार्ड -20 नगर परिषद बीहट का सबसे पिछड़ा इलाका है। गुरुश कुमार, अभिषेक कुमार ने कहा यहाँ खेल मैदान के साथ ही उप स्वास्थ्य केन्द्र का भी निर्माण हो। ताकि प्राथमिक उपचार के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। उप मुख्य पार्षद ने कहा कि आपकी माँग को संबंधित विभाग को आवेदन से अवगत करवाया जाएगा। मौके पर पार्षद पवन शर्मा, खिलाड़ी गौतम कुमार, अनिकेत कुमार, सुमित कुमार, अभिषेक कुमार, अनुराग कुमार,विजय कुमार,रवि कुमार,रूपेश कुमार,प्रिंस कुमार,बिहारी,सचिन कुमार, रौशन कुमार व अन्य खिलाड़ी मौजूद थे।


