Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News संजय प्रजापति जिला कोषाध्यक्ष व शोभित प्रजापति जिला सचिव, सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ कानपुर ग्रामीण मनोनीत समाजवादी पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जनपद कानपुर ग्रामीण की मासिक बैठक जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय नवीन मार्केट कानपुर में जिला अध्यक्ष शुभम यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई, संचालन वरिष्ठ नेता एवं कार्यालय प्रभारी हरि प्रसाद कुशवाहा ने किया|

समाजवादी पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जनपद कानपुर ग्रामीण की मासिक बैठक जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय नवीन मार्केट कानपुर में जिला अध्यक्ष शुभम यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई, संचालन वरिष्ठ नेता एवं कार्यालय प्रभारी हरि प्रसाद कुशवाहा ने किया|

सच आज तक न्यूज़

बैठक में जिला अध्यक्ष शुभम यादव ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा प्राथमिक विद्यालयों का विलय करना सरकार का गलत कदम है जहां एक और समाजवादी पार्टी का विजन 100% साक्षरता दर को प्राप्त करना है वहीं इसके विरुद्ध भाजपा कार्य करके शिक्षा को और कमजोर बना रही है |


पार्टी ने बूथ स्तरीय पीडीए पंचायत को और अधिक प्रभावी ढंग से आयोजित करने की रणनीति बनाई, सपाइयों ने कहा कि समाजवादी पार्टी संविधान रक्षक है और संविधान की  हर हाल में रक्षा करेगी |

सपा जातिगत जनगणना करवाकर समाज के सभी वर्गों को उनके हिस्सेदारी के अनुपात में सभी जगह उनकी हिस्सेदारी सुनिश्चित करवाने की पक्षधर है एवं समाजवादी पार्टी निरंतर जातिगत जनगणना की मांग करती रहेगी साथ ही समाजवादी पार्टी बुनियादी सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाने की पक्षधर है | समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय की पक्षधर है किसानों के फसल की न्यूनतम समर्थन मूल,  खाद्य की कमी, गरीब और ग्रामीणों के हितों के लिए निरंतर संघर्ष करती रही है |  बैठक में नए पदाधिकारियों का मनोनयन हुआ जिसमें शोभित प्रजापति को जिला सचिव एवं संजय प्रजापति को जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया | मनोनीत पदाधिकारियों ने मनोनयन पर आभार प्रकट करते हुए कहा कि वह समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने का हर सम्भव प्रयास करेंगे | कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष शुभम यादव, हरिप्रसाद कुशवाहा, शोभित प्रजापति, संजय प्रजापति, रौनक, सौरभ, राजू अवस्थी, आकाश, शुभ शुक्ला, दीपक यादव, शोभित यादव, शिवम यादव, अभिषेक यादव, आयुष कटियार, प्रियांशु, श्याम सिंह आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom