Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

Photography

Sach Aaj Tak News गढ़हारा में वरिष्ठ साहित्यकार रामेश्वर प्रशांत को लोगों ने किया याद ।

गढ़हारा में वरिष्ठ साहित्यकार रामेश्वर प्रशांत को लोगों ने किया याद । 


बरौनी/ बेगूसराय / सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट।


जनपद के लब्धप्रतिष्ठ साहित्यकार कवि रामेश्वर प्रशांत के स्मृति दिवस पर  6जून की शाम साहित्य समागम का आयोजन कविवर स्व रामेश्वर प्रशांत जी के ही गढ़हारा वार्ड14 स्थित आवास पर हुआ।उनके बड़े पुत्र साहित्यकार कुमार विनीताभ व छोटे पुत्र रेल विभाग के एक अधिकारी कुमार सुशिताभ ने अतिथियों का स्वागत किया।इस मौके पर  जनवादी लेखक संघ,गढ़हारा दर्पण परिवार समेत कई विभागों के बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी शामिल गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेलवे इंटर कॉलेज गढ़हारा के प्राचार्य साहित्यकार  एसएस शर्मा ने करते हुए कहा कि प्रशांत जी की रचित कविताएं करीब डेढ़ दशक पूर्व यूपी में पढ़ी थी ,तो हमें बहुत अच्छा लगा था।आज जब उनके आवास पर ही कार्यक्रम में शामिल होते हुए गौरव की अनुभूति होती है।मंच संचालन करते हुए जलेस के राज्य  सचिव कुमार विनीताभ ने कहा कि कविवर की दो पुस्तके बुद्धिजीवियों के बीच आयी है,अन्य की तैयारी की जा रही हैउपस्थितसाहित्यकारों ,समाजसेवियों ने कहा कि कवि रामेश्वर प्रशांत की रचनाओं से सकारात्मक बल मिलता है।वे समाज के धरोहर थे।उन्होंने समाज के वंचित,शोषित,मजबूर किसानों,मजदूरों,गरीब  लोगों के बारे में ही अपनी कलम नहीं चलाई बल्कि देश हित में सरकार की गलत नीतियों पर भी प्रहार किया।वे समाज को बदलना चाहते थे।आज उनकी कमी खल रही है।मौके पर उपस्थित लोगों ने अपने अपने विचार रखते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Breaking News

Ads Bottom