अयोध्या प्रसाद स्मारक महाविद्यालय बरौनी में आयोजित हुआ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का जिला बैठक ।
स्थापना दिवस के अवसर पर रक्तदान, क्विज, प्रतिभा प्रतियोगिता सहित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम होंगे आयोजित।
बरौनी/ बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट ।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का जिला बैठक अयोध्या प्रसाद स्मारक महाविद्यालय बरौनी में आयोजित हुआ l बैठक में आगामी कार्यक्रम, स्थापना दिवस, अभ्यास वर्ग ,शैक्षणिक सर्वेक्षण, इकाई गठन संबंधी कई सांगठनिक विषय पर विस्तृत चर्चा हुआ l बैठक में प्रदेश कार्यकारी परिषद की विशेष आमंत्रित सदस्य अजीत चौधरी ने कहा कि आज विद्यार्थी परिषद इस उद्देश्य से इस बैठक का आयोजन कर रही है कि आगामी 1 महीने के अंदर हम जिले के सभी प्रखंडों में अपनी इकाई का पुनर्गठन कर लेंगे l इस हेतु संगठन की ओर से एक पालक कार्यकर्ता तय किया गया है l इकाई गठन के उपरांत सदस्यता एवं स्थापना दिवस के कार्यक्रम भी आयोजित होंगे l प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम कुमार एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आलोक कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद जन चेतना को राष्ट्रीय चेतना के साथ समाहित करने के उद्देश्य से 9 जुलाई को राष्ट्रीय छात्र दिवस का कार्यक्रम आयोजित करेगी l हमारे कार्यक्रम का उद्देश्य सभी परिसर में परिषद की उपस्थिति कायम करना है l यह वर्ष कई दृष्टिकोण से विद्यार्थी परिषद के लिए उत्कृष्ट वर्ष है l इस अवसर पर रचनात्मक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के साथ राष्ट्र के भी नायकों के सम्मान में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे l जिला सहसंयोजक कमल कश्यप एवं नगर मंत्री अजीत कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से राष्ट्रीय विचार को प्रत्येक छात्र के अंदर उतारने हेतु कार्य कर रही है l हमारे वर्तमान स्वरूप के पीछे जिस संस्कृति का दर्शन है उस संस्कृति के कई महानायक के जन्म जयंती पर हम कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं l इस उद्देश्य से यह वर्ष विद्यार्थी परिषद के लिए महत्वपूर्ण है l प्रदेश कार्यकारी सदस्य गोविंद कुमार और दया निधान गिरि ने कहा कि विद्यार्थी परिषद तीन फेज में सदस्यता अभियान चलाकर जिले में 50000 सदस्यता करेगी, तथा शैक्षिक परिवार की संकल्पना को मजबूती प्रदान करेगी l बरौनी नगर मंत्री प्रियांशु कुमार एवं दिवेश कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का प्रदेश अभ्यास वर्ग वैशाली में आयोजित होना है, जिसमें जिले के 20 कार्यकर्ता प्रशिक्षण प्राप्त कर विभिन्न प्रखंडों में संगठन की गति को विस्तार देंगे l जिला सोशल मीडिया संयोजक विकास झा एवं नगर मंत्री शशि कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का जिला अभ्यास वर्ग जिले के कार्यकर्ताओं के बेहतर प्रशिक्षण के लिए जुलाई माह के अंतिम सप्ताह में आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न आयाम, कार्य, गतिविधियों के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें संगठन के विचारधारा और कार्य पद्धति से परिचय कराया जाएगा l इस अवसर पर प्राध्यापक मुकेश कुमार, कार्यकर्ता कॉलेज मंत्री अंकित कुमार राजकुमार नगर सह मंत्री अनन्या कुमारी अभिनव कुमार, अनुभव कुमार ,यश कुमार आदि बैठक में उपस्थित थे l


