बरौनी थाना में अवैध शराब का हुआ विनष्टीकरण।
बीहट। सच आज तक न्यूज यदुनंदन कुमार
बिहार राज्य मध्य निषेध उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत सोमवार को जिला मध्य निषेध पदाधिकारी के उपस्थिति में देसी एवं विदेशी शराब को विनष्ट किया गया। जानकारी देते हुए मध्य निषेध पदाधिकारी ने बताया कि कुल 608. 835 लीटर शराब को विनष्ट किया गया । उन्होंने बताया कि एफसीआई थाना से 192 . 560 लीटर, जीरोमाइल से 90.600 लीटर ,रिफाइनरी से 93 लीटर ,बरौनी से 120. 125 लीटर एवं चकिया से 112. 550 लीटर देसी एवं विदेशी शराब को विनष्ट किया गया। मौके पर बरौनी थाना इंस्पेक्टर रंजन कुमार ठाकुर सी आलमगीर आदि उपस्थित थे ।


