रेल पुलिस ने राजवाड़ा गुमती के पास लावारिस हालत में 52 लीटर विदेशी शराब बरामद किया।
बरौनी/ बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीवन दास की रिपोर्ट।
पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर मंडल के बरौनी स्टेशन से पूरब राजबार गुमटी के पास से गुप्त सूचना पर बरौनी रेलवे के स्पेशल पुलिस ने छापा मार कर लाइन किनारे रखा हुआ 52 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। पुलिस सूत्रानुसार शराब माफियाओं द्वारा सभी शराब को ठिकाने लगाने के क्रम में लोगों के अब आगमन को देखते हुए शराब को लाइन किनारे रखकर खुद लापता हो गया। तभी पुलिस को सूचना मिली और उन्होंने तत्झन कार्यवाही करते हुए रखे गए शराब को जप्त कर रेल राज किय थाना ले आई और आगे की कार्यवाही में जुट गई है।


