पुलिस की सतर्कता से शराब माफियाओं में हरकमप । तेघरा थाना पुलिस ने 40 लीटर चुलाई देसी शराब के साथ एक व्यापारी को किया गिरफ्तार ।
बरौनी/बेगूसराय/ सच आज तक न्यूज़ संवाददाता महंत राम जीवनदास की रिपोर्ट
बताते चलें कि जहां जिलें में शराब कारोबारीयो से आमजनता वो प्रशासन परेशान दिख रही है। वहीं जिलें के तेघड़ा थाना पुलिस के लगातार कार्रवाई से शराब माफियाओ में दहशत देखा जा रहा है। विदित हो कि लगातार तेघरा पुलिस की छापेमारी में सफलता मिल रही है। बुद्धिजीवी वर्ग बताते हैं कि तेघड़ा थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक अमलेश कुमार शराब माफिया पर सख्ती से छापेमारी कर रही हैं। जिसका नतीजा है कि लगातार शराब माफियाओं की गिरफ्तारी हो रहीं है । तेघरा पुलिस ने गुप्त सूचना पर 40 लीटर देसी शराब के साथ सुबोध सहनी पे० सुरेश सहनी को देशी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस एग्रीकल्चर करवाई में जुटी हुई है।


